कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने चीनी राजदूत के साथ मुलाकात को स्वीकार करते हुए कहा है कि मैंने चीनी राजदूत के साथ-साथ भूटान के राजदूत और पूर्व एनएसए शिव शंकर मेनन से भी मुलाकात की थी। इसके साथ ही उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति की अहमदाबाद में झूला झूलते हुए फोटों शेयर की और कहा 'यह मैं नहीं हूं"। इसके साथ ही उन्होंने पिछले दिनों तीन केंद्रीय मंत्रियों की चीन यात्रा पर भी सवाल उठाएं।
भाजपा शासित झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। माना जा रहा है कि इस वीडियो के चलते सीएम रघुवर दास को आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है।
चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान से भारत की करारी हार को लेकर हर भारतीय दुखी था। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आप एक बच्चे के गुस्से और दुःख को देख सकते हैं।
मध्य प्रदेश में एक कार्यक्रम के दौरान दो भाजपा नेताओं की आपस में जमकर बहस हुई। दिलचस्प बात यह है कि यह वाकया भी तब हुआ जब 'सबका साथ, सबका विकास' कार्यक्रम में दोनों नेता शिरकत करने पहुंचे थे।