यह हमला जिस जगह हुआ है, वहां से करीब 500 गज की दूरी पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह रविवार को बैठक करने वाले हैं। गृहमंत्री राजनाथ सिंह जम्मू कश्मीर की चार दिनों की यात्रा पर आज श्रीनगर पहुंचे हैं।
मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन को भारत के राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन हर साल खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न के अलावा अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार दिए जाते हैं।
छत्तीसगढ़ के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा कि संघ और भाजपा से जुड़े उन कथित गौरक्षकों का भी कहीं पता नहीं है जो बात-बेबात गाय के नाम पर लोगों को पीट-पीटकर मार डालते हैं।