मध्यप्रदेश में आईएएस अफसर फेसबुक पर बार-बार विवादित पोस्ट कर सुर्खियों में आने में कोई कमी नहीं रख रहे है। अभी बड़वानी कलेक्टर रहे अजय गंगवार की एक फेसबुक पोस्ट पर हंगामा शांत भी नहीं हो पाया था कि एक और आईएएस अफसर का विवादित पोस्ट सामने आया है।
संसद की कैंटीन के खाने की तारीफ तो हम सभी ने सुनी है, लेकिन आज यहां के खाने में मकड़ी मिलने का मामला सामने आया है। इस खाने को खाने से लोकसभा के एक वरिष्ठ अधिकारी बीमार पड़ गए हैं।
चीन अपने इतिहास में सेना में सबसे बड़ी कटौती करने जा रहा है। सेना की पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत चीन सैनिकों की संख्या को 10 लाख तक सीमित करने की तैयारी कर रहा है।
बॉलीवुड के हैंडसम हंक जॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म 'परमाणु- द स्टोरी ऑफ पोकरण' में एक्ट्रेस डायना पेंटी मिलिट्री अवतार में नजर आने वाली हैं। इस किरदार में बखूबी जमने के लिए डायना इन दिनों जी तोड़ मेहनत कर रही हैं।
मुंबई के आदर्श सोसायटी घोटाले में रक्षा मंत्रालय की ओर से नियुक्त एक हाई लेवल कमेटी की जांच में सेना के दो पूर्व सेना प्रमुख समेत कई रिटायर्ड आला अफसरों की संलिप्तता पाई गई है। इन अफसरों पर घोटाले को अंजाम देने व कमीशन लेने जैसे कई गंभीर आरोप लगे हैं।
सिक्किम में चीन द्वारा विवादित स्थान पर सड़क बनाने को लेकर भारत और चीन के बीच तीन सप्ताह से गतिरोध बना हुआ है। दोनों देशों के सैनिक विवादित स्थल पर तैनात हैं।
उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा नेता आजम खान अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब उन्होंने कहा कि वे फासीवादी ताकतों के लिए आइटम गर्ल बन गए हैं।