छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में पुलिस दल ने 19 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों में से नौ पर बुरकापाल हमले में शामिल होने का आरोप है।
बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल सिंह को पुलिस ने शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में आज गिरफ्तार कर लिया है। निर्मल सिंह ने बुधवार को शराब पीकर पुलिस लाइन में ही जमकर हंगामा किया और आला अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार और हाथापाई भी की।
दिल्लीा पुलिस ने हनीट्रैप के मामले में भारतीय जनता पार्टी के गुजरात से लोकसभा सांसद केसी पटेल को फंसाने वाली आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को गाजियाबाद स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया।
उत्तर प्रदेश में लगातार कड़े और बड़े फैसले लेने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देर रात अधिकारियों के साथ एक बैठक की जिसमें उन्होंने फर्जी राशनकार्ड धारकों से रिकवरी और भू-माफियाओं के खिलाफ टास्क फोर्स का ऐलान करने का फैसला लिया। सीएम योगी ने बैठक में भूमिहीन किसानों के दो बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के लिए छात्रवृत्ति भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जर्मनी के डार्टमंड शहर में एक फुटबाल टीम की बस उस वक्त धमाकों से दहल गई जब उसे निशाना बनाकर एक के बाद एक तीन विस्फोट किए गए। बस दस किलोमीटर दूर स्थित बोरूशिया स्टेडियम जा रही थी। विस्फोट से बस की खिड़कियां टूट गई और दाहिने ओर से जल गई।
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में धर्मांतरण कराने वाले तीन ईसाईयों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एक ग्रामीण की शिकायत के बाद पुलिस ने इन तीनों ईसाईयों को गिरफ्तार किया है।
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की होम प्रोडक्शन की पहली मराठी फिल्म वेंटिलेटर का चयन तीन राष्ट्रीय अवार्ड के लिए किया गया है। अभिनेत्री ने कहा कि इस तरह का सम्मान प्रोत्साहित करता है लेकिन वह यह तय नहीं कर सकता है कि भविष्य में वह कैसी फिल्में करेंगी।
श्रीनगर एयरपोर्ट पर ग्रेनेड लेकर दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले सेना के एक जवान को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार गया। इस जवान की पहचान गोपाल मुखिया के तौर पर की गई है। ये जवान 17 JAK राइफल्स का है, जो नियंत्रण रेखा (एलओसी) के नजदीक उरी सेक्टर में तैनात था।
केरल में हुए करोड़ों रूपये के नर्सिंग भर्ती घोटाले के मुख्य आरोपी को आज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया गया। सीबीआई के एक अधिकारी ने इस खबर की पुष्टि की ।