Advertisement

Search Result : "breaks away"

‘दंगल’ ने तोड़ा ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड, किया 1743 करोड़ का आंकड़ा पार

‘दंगल’ ने तोड़ा ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड, किया 1743 करोड़ का आंकड़ा पार

मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ ने भारतीय सिनेमा में इतिहास रचने वाली फिल्म ‘बाहुबली 2’ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। चीन में रिलीज होने के बाद से ही यह संभावना जताई जा रही थी कि यह फिल्म बाहुबली-2 को मात देगी। थोड़ा समय लगा, लेकिन चीन में मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद ‘दंगल’ ने एसएस राजामौली की फिल्म को पीछे छोड़ दिया है।
नहीं रहे ‘सुपरकॉप’ केपीएस गिल, पंजाब से किया था आतंकवाद का खात्मा

नहीं रहे ‘सुपरकॉप’ केपीएस गिल, पंजाब से किया था आतंकवाद का खात्मा

पंजाब के पूर्व डीजीपी केपीएस गिल का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। गिल ने दोपहर ढाई बजे दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनकी आयु 82 वर्ष थी। गिल ने पंजाब में आतंकवाद को समाप्त करने में अहम भूमिका निभाई थी।
केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे का निधन

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे का निधन

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे का गुरुवार को दिल्ली के एम्स में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। मध्य‍ प्रदेश के रहने वाले दवे 60 वर्ष के थे। संघ से जुड़े दवे को पिछले मंत्रिमंडल विस्तार में पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी कैबिनेट में जगह दी थी।
चीन में 'दंगल' ने तोड़ा ‘पीके’ का रिकॉर्ड, 5 दिन में कमाए 148 करोड़

चीन में 'दंगल' ने तोड़ा ‘पीके’ का रिकॉर्ड, 5 दिन में कमाए 148 करोड़

फिल्म ‘बाहुबली-2’ भले ही अपनी कमाई को लेकर इन दिनों चर्चा में बनी हुई है,लेकिन आमिर खान की फ़िल्म 'दंगल' भी इन दिनों चीन में कमाई को लेकर नया कीर्तिमान गढ़ रही है। 'दंगल' गत वर्ष 23 दिसंबर को भारत में रिलीज हुई थी।
दिल्ली हाई कोर्ट की पहली महिला जज लीला सेठ का निधन

दिल्ली हाई कोर्ट की पहली महिला जज लीला सेठ का निधन

दिल्ली हाई कोर्ट की पहली महिला न्यालयाधीश (सेवानिवृत) लीला सेठ का निधन हो गया। वह 86 वर्ष की थी। 5 मई की रात को उन्हों ने अपने नोएडा स्थित घर में अंतिम सांस ली। उनकी इच्छा थी कि उनके पार्थिव शरीर को वैज्ञानिक शोध के लिए प्रयोग किया जाएगा।
‘बाहुबली 2’ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, कमाई 500 करोड़ के पार

‘बाहुबली 2’ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, कमाई 500 करोड़ के पार

एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बाहुबली 2’ के पर्दे पर उतरने से पहले ही इस बात का अंदाजा लग गया था कि फिल्म सुपरहिट होगी। सिनेमाघरों में आने के बाद फिल्म ने एक बाद एक कई रिकॉर्ड कायम कर रही है। फिल्म ने अभी तक दुनिया भर में 506 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। यह कलेक्शन फिल्म के सभी भाषाओं का है।
नायक और खलनायक का फर्क मिटाने वाले विनोद खन्ना नही रहे

नायक और खलनायक का फर्क मिटाने वाले विनोद खन्ना नही रहे

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और राजनेता विनोद खन्ना ने गुरुवार को सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में निधन हो गया। वे 70 वर्ष के थे। उन्होंने बॉलीवुड की करीब 140 फिल्मों में काम किया। गुरदासपुर से 4 बार भाजपा के सांसद रहे। उनके परिवार ने बताया कि शरीर में पानी की कमी होने के कारण विनोद खन्ना पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे, जिसके कारण उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां कई डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। वे कैंसर से भी पीड़ित थे।
नहीं रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अखिलेश दास

नहीं रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अखिलेश दास

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अखिलेश दास का हृदय घात होने से निधन हो गया। वह 56 वर्ष के थे, बुधवार सुबह लारी कार्डियोलॉजी में उन्होंने आखिरी सांसें ली। लम्बे समय से उन्हें शुगर की भी बीमारी थी। अखिलेश दास के निधन से उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके समर्थकों का घर के बाहर हुजूम लगा हुआ है।
पंजाब के पूर्व मंत्री गुरदेव सिंह बादल का निधन

पंजाब के पूर्व मंत्री गुरदेव सिंह बादल का निधन

पंजाब के पूर्व कृषि मंत्री और अकाली दल के वरिष्ठ नेता गुरदेव सिंह बादल का आज सुबह निधन हो गया। गुरदेव 85 साल के थे और उनके परिवार में दो बेटा और एक बेटी है। लंबे समय से बीमार चल रहे गुरदेव सिंह बादल ने आज दयानंद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में आखिरी सांसे लीं।
दिग्गज अभिनेता ओमपुरी का निधन

दिग्गज अभिनेता ओमपुरी का निधन

बाॅलीवुड में अपनी नायाब अदाकारी के लिए पहचाने जाने वाल दिग्गज अभिनेता ओमपुरी का शुक्रवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से मुंबई स्थित अपने घर पर निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे।
Advertisement
Advertisement
Advertisement