भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज एकदिवसीय अंतरराष्टीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गये हैं। इसके साथ ही उन्होंने क्रिकेट के इस प्रारूप में 9000 रन भी पूरे किये। धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान अपना तीसरा छक्का जड़ने के साथ सचिन तेंदुलकर के भारत की तरफ से 195 छक्कों के रिकार्ड को तोड़ा।
कप्तान विराट कोहली के दूसरे दोहरे शतक और अजिंक्य रहाणे के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी से भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी पांच विकेट पर 557 रन बनाने के बाद घोषित की। कोहली ने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 211 रन बनाए। रहाणे ने उनका अच्छा साथ निभाते हुए 188 रन बनाए जिससे भारत ने अपनी स्थिति काफी मजबूत की।
कप्तान विराट कोहली ने पेचीदा पिच पर शानदार शतक लगाकर फार्म में वापसी की जिसकी बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में तीसरे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन आज तीन विकेट पर 267 रन बना लिये। पिछले पांच टेस्ट की सात पारियों में अर्धशतक तक नहीं बना सके कोहली नाबाद 103 रन बना चुके हैं जो 48 मैचों में उनका 13वां शतक है।
हाल के महीनों में विवादों के केंद्र में रहे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में साल 2015-2016 के दौरान यौन उत्पीड़न की 39 शिकायतें दर्ज की गई। जो कि विश्वविद्यालय के रिकार्ड में सबसे अधिक है। विश्वविद्यालय को 2014-2015 के दौरान यौन उत्पीड़न की 26 शिकायतें मिली थीं जबकि 2013-2014 के दौरान यह संख्या 25 थी।
टीम इंडिया के धांसू बल्लेबाज विराट कोहली ने कोलकाता के र्इडन गार्डन में अपने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय कैरियर का पहला शतक श्रीलंका के खिलाफ बनाया था। इस तरह कोलकाता ने कोहली को पहला शतक दिया। लिहाजा यह उम्मीद लगाई जा रही है कि कोलकाता में ही कोहली बतौर कप्तान टेस्ट में भारतीय सरजमीं पर शतक बनाएंगे।
वैश्विक उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भारत ने अपनी स्थिति में सुधार किया है और विश्व के शीर्ष विश्वविद्यालयों की सूची में भारत के रिकॉर्ड 31 शैक्षणिक संस्थानों ने अपना स्थान बनाया है। इसमें शीर्ष पर ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय है।
हरियाणा में राजस्व विभाग के रिकॉर्ड की खामी की वजह से एक किसान की अधिग्रहित की गई जमीन का मुआवजा किसी दूसरे को दे दिया गया। अब आठ साल बाद जाकर अधिकारियों ने अपनी गलती मानी है और जल्द मुआवजा दिलाने की बात कही है।
लगातार दो साल सूखे के बाद इस बार बेहतर बारिश के चलते देश का खाद्यान्न उत्पादन चालू फसल वर्ष 2016-17 में रिकार्ड पैमाने को छू सकता है। कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने यह उम्मीद जताई है। वह नई दिल्ली में रबी फसल पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में राज्यों के कृषि अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।
डोपिंग विवादों के साये में रियो दि जेनेरियो में चल रहे ओलंपिक में एथलेटिक्स स्पर्धाओं का आगाज हुआ। इथियोपिया की अलमाज अयाना ने महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में नया विश्व रिकार्ड बनाया जबकि चीन के तैराक चेन शिनयी को डोप टेस्ट में नाकाम रहने के कारण निलंबित कर दिया गया।