उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और छत्तीसगढ़ के अस्पताल में बच्चों की मौत की खबर से अभी हम उबरे ही नहीं थे कि अब जमशेदपुर के अस्पताल में एक साथ कई बच्चों की मौत ने चौंका दिया है।
केरल में मंत्रियों और अधिकारियों ने हमेशा से दिए जा रहे उदाहरण को अपनाते हुए एक अच्छी कोशिश की ओर कदम बढ़ाया है। सरकारी स्कूल की जर्जर हालात को देखते हुए हमेशा से एक उदाहरण दिया जाता है कि अगर मंत्रियों और अधिकारियों के बच्चें सरकारी स्कूल में पढ़ने लग जाए तो हालात में तेजी से सुधार हो सकता है।
महाराष्ट्र में मां-बेटे के रिश्ते को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। पद के लालच में एक मां ने यहां अपने तीसरे बच्चे को नकार दिया। बाद में मामले के कोर्ट पहुंचने पर वहां डीएनए टेस्ट से मां के झूठ का खुलासा हुआ।
हरियाणा के नरवाना में भाखड़ा नहर में 12 लाशें मिलने से चारो ओर हड़कंप मच गया। भाखड़ा मेन लाइन की नरवाना ब्रांच को सफाई के लिए बंद किया गया था। सफाई के दौरान एक के बाद एक मिली कई लाशें मिलने से लोग सकते में आ गए।
बीएमसी यानि बृहन्मुंबई महानगर पालिका चुनाव में वोटों की गिनती जारी है। अब तक नतीजों में शिवसेना सबसे आगे है। भाजपा दूसरे स्थान पर है। कांग्रेस, एनसीपी और एमएनएस के लिए बुरी खबर है। मुंबई के अलावा नौ अन्य महानगरपालिकाओं में भी चुनाव हुए थे।
विपक्षी कांग्रेस ने महाराष्ट्र के नगरपालिका परिषद एवं नगर पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को 122 सीटें जीतीं और आठ नगरपालिका अध्यक्ष पद हासिल किए जबकि सत्तारूढ़ भाजपा के खाते में 116 सीटें गईं।
महाराष्ट्र की राजनीति में अहम दखल रखने वाली शिवसेना ने राज्य में स्थानीय निकायों के चुनाव में भाजपा की जीत को नोटबंदी से जोड़ने को मूर्खता करार दिया है। महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना आपस में सहयोगी दल हैं। लेकिन भाजपा के प्रदर्शन की सराहना करने की बजाए शिवसेना ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा कि जो लोग भगवा दल की जीत को नोटबंदी से जोड़ रहे हैं वे मूर्ख हैं।