सिंधू इस टूर्नामेंट में रजत जीतने वाली भारत की दूसरी शटलर हैं। इससे पहले साइना नेहवाल ने साल 2015 में जकार्ता में हुई विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था।
स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने आठवीं बार विंबलडन खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया है। फेडरर ने रविवार को क्रोएशिया के मारिन सिलिक को आसानी से हराते हुए साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम-विंबलडन का पुरुष एकल खिताब जीत लिया।