अक्टूबर से मैजेंटा और पिंक लाइन्स पर चलने वाली पहली चालक रहित मेट्रो में ऑटोमेशन का स्तर काफी हाई होगा। पहले इसे ऑपरेटर्स की मदद से चलाया जाएगा और धीरे-धीरे इन्हें ऑटो मोड में शिफ्ट किया जाएगा।
सड़क हादसे रोकने के लिए वैज्ञानिक कार में एक ऐसे सिस्टम को डेवलप कर रहे हैं, जो ड्राइवर को हार्टअटैक आने से पहले ही सावधान कर देगा। हार्टअटैक के साथ ही इससे सड़क दुर्घटनाओं पर काबू पाने में मदद मिलेगी।
डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद 25 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले बार अमेरिका यात्रा पर जा रहे हैं। ट्रंप के स्वभाव को देखते हुए यह कहना मुश्किल है कि पीएम मोदी को ओबामा के कार्यकाल की तरह वही गर्मजोशी मिलेगी या नहीं? फिलहाल तो नई दिल्ली की तरफ से ज्यादा से ज्यादा यही उम्मीद की जा रही है कि पीएम मोदी की यह यात्रा बिना किसी विघ्न के सकुशल संपन्न हो जाए।
मध्य प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष को जनवरी से दिसंबर तक करने का बड़ा निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले सप्ताह राज्यों से कहा था कि वित्त वर्ष जनवरी-दिसंबर करने पर विचार करें। इस पर तत्परता दिखाते हुए वित्तीय वर्ष बदलने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य होगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल की अमेरिकी निक्की हेली और सीमा वर्मा समेत अपनी सभी महिला सहयोगियों की प्रशंसा की। ट्रंप ने कहा कि उनका प्रशासन अमेरिका को एक ऐसी जगह बनाने के लिए काम करेगा जहां महिलाएं उस तरह से काम कर सकें और उन्नति कर सकें जैसे पहले कभी नहीं हुई हो।
मऊ के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी ने रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह (मनोज सिन्हा) डॉन ब्रजेश सिंह के साथ मिलकर उनकी हत्या करा सकते हैं। अंसारी ने कहा कि मनोज सिन्हा, ब्रजेश सिंह और उनके भाई मेरे राजनीतिक दुश्मन हैं।
इस साल के अंत में होने जा रहे गुजरात विधानसभा के चुनाव में मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में नामांकन हासिल करने के लिए लॉबिंग शुरू हो गई है।
अमेरिका वित्त वर्ष 2017-18 के लिए आगामी 3 अप्रैल से एच-1बी कार्य वीजा के लिए आवेदन शुरू करेगा। हालांकि, इस वीजा कार्यक्रम को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। भारतीय आईटी कंपनियों तथा पेशेवरों में यह वीजा काफी लोकप्रिय है।