सतारा जिले का एक गांव स्ट्रॉबेरी के लिए काफी लोकप्रिय है लेकिन अब यह गांव किताबों के कारण भी लोकप्रिय होने जा रहा है। दरअसल इस गांव को भारत का पहला किताबों का गांव वाला टैग मिलने वाला है।
प्रतिष्ठित मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल अमेरिकी सांसदों के बीच भारत सहित अन्य देशों में मानवाधिकार संरक्षकों की सुरक्षा के लिए लाॅबिंग कर रहा है। संगठन भोपाल गैस कांड के लिए जिम्मेदार अमेरिकी कंपनियों के खिलाफ राजनीतिक दबाव बनाने का भी प्रयास कर रहा है।
देश के एक करोड़ लोगों के बैंक खातों की जानकारी सस्ते में उपलब्ध है। आपके बैंक खाते की जानकारी केवल दस या बीस पैसे में ही बेची जा रही है। यह जानकारी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश की 80 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला के मामले की जांच के दौरान पुलिस को मिली। महिला के क्रेडिट कार्ड से 1.46 लाख रुपए उड़ा लिए गए थे।
मुम्बई की एक विशेष सीबीआई अदालत ने हर्षद मेहता से जुड़े प्रतिभूति घोटाले में 25 साल बाद एक मामले में चार पूर्व बैंक अधिकारियों को मुजरिम करार दिया और उन्हें तीन-तीन साल की कैद की सजा सुनायी है।
अगर आपने अपना बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया है, तो जल्द करा लीजिए। बुधवार को आयकर विभाग ने साफ कहा कि जुलाई 2014 से अगस्त 2015 के बीच खोले गए सभी एनआरआई के बैंक अकाउंट, बीमा अकाउंट और स्टोक्स अकाउंट आधार कार्ड से 30 अप्रैल तक लिंक हो जाना चाहिए। अगर खाताधारक ऐसा करने में विफल रहते हैं, तो उनके अकाउंट ब्लॉक कर दिए जाएंगे।
मशहूर फिल्म निर्देशक मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' का पहला गाना ‘बारिश’ बुधवार को रिलीज हो चुका है। यह फिल्म मशहूर लेखर चेतन भगत की नॉवल 'हाफ गर्लफ्रेंड' पर आधारित है। श्रद्धा कपूर ने इस गाने के बारे में मंगलवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर फैंस को बताया था कि आज यानी 12 अप्रैल को ये गाना रिलीज किया जाएगा।
विषम लिंगानुपात के लिए कुख्यात हरियाणा के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब यहां लिंगानुपात ने 950 का आकंड़ा छुआ है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि इस साल मार्च तक जन्म के समय लिंग अनुपात 1000 लड़कों पर 950 लड़कियों का रहा। उन्होंने बताया कि ऐसा राज्य के इतिहास में पहली बार हुआ है।
कुछ शीर्ष खिलाडि़यों के चोटिल होने की समस्या से जूझ रही रायल चैलेंजर्स बेंगलौर और दिल्ली डेयरडेविल्स की टीमें आईपीएल दस में कल बेंगलुरू में जब आमने-सामने होंगी तो वे अपने मजबूत पक्षों के दम पर एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश करेंगी।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भारत में अफ्रीकी छात्रों पर हमले को लेकर अफ्रीकी देशों के राजदूतों के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण, दुखद और आश्चर्यजनक करार देते हुए बुधवार को कहा कि भारत अफ्रीकी छात्रों समेत भारत में रहने वाले प्रत्येक देश के नागरिक की सुरक्षा को कृत संकल्पित हैं।
भारत के शीर्ष बैडमिंटन खिलाडि़यों पीवी सिंधू और साइना नेहवाल को बुधवार को मलेशिया ओपन सुपर सीरीज के महिला एकल के पहले दौर में शिकस्त का सामना करना पड़ा।