मां-बाप के द्वारा 'बच्चे का भविष्य' संवारने के उद्देश्य से उन्हें स्कूल भेजा जाना, फिर उस बच्चे का कभी न लौटकर आना या कुछ ऐसे घाव साथ लेकर आना जिससे उबरने में शायद जिंदगी बीत जाए। ऐसे मां-बाप पर क्या गुजरेगी?
गृहमंत्री राजनाथ सिंह जम्मू-कश्मीर के चार दिवसीय दौरे पर शनिवार को श्रीनगर पहुंच गए हैं। इस दौरान राजनाथ ने सबसे पहले मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की।
दूसरे दिन का सर्च ऑपरेशन करीब साढ़े छह बजे समाप्त हुआ। अब रविवार सुबह को यह फिर शुरू होगा। डेरा सच्चा सौदा में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
देश में लगातार बेपटरी हो रही ट्रेनों और बढ़ते हादसों को लेकर एक बार फिर पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव भड़क उठे हैं। गुरुवार को एक ही दिन में तीन ट्रेनें बेपटरी हो गईं। हालांकि इसमें कोई बड़ी जन हानि नहीं हुई है।
बॉलीवुड के शंहशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन ने मंगलवार को शिक्षक दिवस पर एक खास अंदाज में अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं।
वीडियो को शेयर करते हुए सचिन ने आचरेकर सर को बधाई देते हुए कहा, "हैप्पी टीचर्स डे! आपने मुझे जीवन में जो पाठ सिखाए वो मेरे लिए हमेशा मददगार साबित हुए। एक ऐसा वाकया साझा कर रहा हूं। जिसने मेरी जिंदगी बदल दी।"
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 375 रन बनाए। इस विशाल स्कोर के सामने श्रीलंकाई टीम सिर्फ 207 रनों पर ऑल आउट हो गई।