Advertisement

Search Result : "freedom day"

वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा स्‍कोर इंग्‍लैंड के नाम, और भी बने कई रिकार्ड

वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा स्‍कोर इंग्‍लैंड के नाम, और भी बने कई रिकार्ड

पाकिस्तान के खिलाफ नाटिंघम में तीसरे एकदिवसीय मैंच में इंग्लैंड ने एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर नया कीर्तिमान रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेेजबान टीम ने तीन विकेट खोकर निर्धारित 50 ओवर में 444 रन बनाए। जो वनडे में अब तक का सर्वाधिक स्‍कोर है। जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम मात्र 275 रन ही बना सकी।
पीओके-बलूचिस्तान के बाद अब पाक के सिंध प्रांत में ‘आजादी’ के नारे लगे

पीओके-बलूचिस्तान के बाद अब पाक के सिंध प्रांत में ‘आजादी’ के नारे लगे

भारत की बलूचिस्तान और पीओके रणनीति ने पाकिस्तान को बैकफुट में डाल दी है। पीएम मोदी की पहल से गिलगित, पीओके और बलूचिस्तान के बाद अब पाकिस्तान के सिंध प्रांत में ‘आजादी’ के नारे लगाए गए हैं। लंदन में भी पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। लंदन में बलोच और सिंधी नेताओं ने चीनी दूतावास के सामने पाकिस्तान और चीन इकॉनामिक कॉरिडोर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
मन की बात : पीएम मोदी ने ध्‍यानचंद को किया याद, गुरु गोपीचंद को किया सलाम

मन की बात : पीएम मोदी ने ध्‍यानचंद को किया याद, गुरु गोपीचंद को किया सलाम

'मन की बात' के 23 वें संस्‍करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को याद करने के साथ पीवी सिंधु के कोच पुलेला गोपीचंद की शैक्षिक समर्पण भावना को सलाम किया। पीएम मोदी ने कहा कि सोमवार को हॉकी के जादूगर ध्यानचंद जी की जन्मतिथि है। यह दिन राष्ट्रीय खेल दिवस के रुप में मनाया जाता है। मैं ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि देता हूं और इस अवसर पर आप सभी को उनके योगदान की याद भी दिलाना चाहता हूं। ध्यानचंद जी स्पोर्ट्समैन स्प्रिट और देशभक्ति की एक जीती-जागती मिसाल थे। पीएम मोदी ने कहा कि mygov.in पर कई लोगों ने रियो ओलंपिक और साक्षी, सिंधू के बारे में बोलने के लिए कहा है। हमारी बेटियों ने एक बार फिर साबित किया कि वे किसी भी तरह से, किसी से भी कम नहीं हैं।
स्पेक्ट्रम नीलामी के लिए सरकार करेगी शुभ मूहूर्त का इंतजार

स्पेक्ट्रम नीलामी के लिए सरकार करेगी शुभ मूहूर्त का इंतजार

दूरसंचार उद्योग के आग्रह पर सरकार दूरसंचार स्पेक्ट्रम की होने वाली नीलामी को शुभ मुहूर्त की प्रतीक्षा में कुछ दिन और टालने पर विचार कर रही है।
न्‍यूयॉर्क में स्‍वतंत्रता दिवस, एम्पायर स्टेट तिरंगे की रोशनी से हुुआ सराबोर

न्‍यूयॉर्क में स्‍वतंत्रता दिवस, एम्पायर स्टेट तिरंगे की रोशनी से हुुआ सराबोर

पारंपरिक परिधानों में सजे हजारों भारतीयों ने विशाल परेड निकालकर न्‍यूयाॅॅर्क में भारत का 70वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। यह देश के बाहर निकाली गई अब तक की सबसे बड़ी परेडों में से एक है। इस मौके पर प्रतिष्ठित एम्पायर स्टेट इमारत तिरंगे जैसी रोशनी में नहाई हुूई थी।
अच्‍छे दिन : पिछले दो साल में महंगाई की दर छह फीसदी से आगे निकल गई

अच्‍छे दिन : पिछले दो साल में महंगाई की दर छह फीसदी से आगे निकल गई

महंगाई से अभी कोई राहत मिलने की उम्‍मीद नहीं है। मानसून उम्मीद के मुताबिक बेहतर रहा है लेकिन आर्थिक विशेषज्ञों ने महंगाई में कमी नहीं होने का आकलन लगाया है।
मोदीजी आपको अज्ञानता से मुक्ति मिले: राहुल गांधी

मोदीजी आपको अज्ञानता से मुक्ति मिले: राहुल गांधी

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया है और कहा है कि आपको अज्ञानता से मुक्ति मिले, इसके लिए मैं प्रार्थना करता हूं। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के लिए प्रार्थना की है कि उन्हें अज्ञानता से मुक्ति मिले। एक दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि ब्रिटिश शासन के तहत कांग्रेस ने जो मुश्किलें झेली थीं, भारतीय जनता पार्टी को उससे कहीं अधिक मुश्किलें आजाद भारत में झेलनी पड़ीं।
गिलगिट पर पीएम मोदी के आरोपों की पाक सांसदों ने की पुष्टि

गिलगिट पर पीएम मोदी के आरोपों की पाक सांसदों ने की पुष्टि

पाकिस्तानी सांसदों की अधिकार प्राप्त समिति ने गिलगिट-बाल्टिस्तान में आम जनता पर हो रहे अत्याचार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आरोपों की पुष्टि की है। गिलगिट-बाल्टिस्तान के दौरे के बाद समिति के प्रमुख ताज हैदर ने कहा कि हालात उससे भी बदतर हैं, जितना हमने सुना था। समिति के दौरे के बाद अवामी एक्शन कमेटी ने गिलगिट-बाल्टिस्तान में अनिश्चितकालीन बंद का आह्वान किया है। अवामी एक्शन कमेटी गिलगिट-बाल्टिस्तान के 23 धार्मिक और राजनीतिक दलों का संगठन है। जाहिर है अपने ही सांसदों की समिति ने गिलगिट-बाल्टिस्तान पर पाकिस्तान के मंसूबों को सार्वजनिक कर दिया है।
धर्म से परे मना विश्व रक्षाबंधन दिवस

धर्म से परे मना विश्व रक्षाबंधन दिवस

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में देश-विदेश से आए मेहमान, कई धर्म गुरु और मंत्रियों ने विश्व रक्षाबंधन दिवस मनाया। इसके पीछे उद्देश्य इतना था कि यह पर्व लोगों के बीच एकता और भाईचारे को मजबूत कर सके।
Advertisement
Advertisement
Advertisement