सलामी बल्लेबाज समित गोहेल के नाबाद 359 रन की रिकार्ड पारी के कारण नीरस ड्रा के बावजूद क्रिकेट प्रेमियों के लिये दिलचस्पी का केंद्र बने रणजी ट्राफी क्वार्टर फाइनल मैच में मंगलवार को जयपुर में गुजरात ने ओडि़शा पर पहली पारी में बढ़त के आधार पर सेमीफाइनल में जगह बनायी। गुजरात सेमीफाइनल में झारखंड से भिड़ेगा जबकि एक अन्य सेमीफाइनल मुंबई और तमिलनाडु के बीच खेला जाएगा।
फ्रांस की अदालत ने आज अंतरराष्टीय मुद्राकोष (आईएमएफ) की प्रमुख क्रिस्टीन लेगार्द को फ्रांस का वित्त मंत्री रहते एक उद्योगपति को बड़ी राशि का भुगतान किये जाने के मामले में लापरवाही बरतने का दोषी ठहराया। हालांकि, उन पर कोई जुर्माना नहीं होगा और न ही जेल की सजा होगी।
इंग्लैंड के निचले बल्लेबाजी क्रम ने चेपक की धीमी पिच पर भारत के खिलाफ पांचवें और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में 477 रन का मजबूत स्कोर बनाने में मदद की, जिसके जवाब में मेहमान टीम ने अच्छी शुरूआत करते हुए बिना विकेट गंवाये 60 रन बना लिये।
शीर्ष वरीयता प्राप्त साइना नेहवाल मकाउ ओपन ग्रां प्री गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में निचली रैंकिंग वाली चीन की यिमान से सीधे गेम में हारकर बाहर हो गई।
केंद्र सरकार की स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत चुने गए देश के पहले 20 शहरों में शामिल इंदौर को खुले में शौच के कलंक से मुक्ति दिलाने के लिए नगर निगम ने रोको और टोको अभियान शुरू किया है। इस मुहिम के तहत डिब्बा गैंग नाम के विशेष दल बनाए गए हैं, जो खुले में शौच की बुरी प्रवृत्ति को अनूठे ढंग से मिटाने की कोशिश कर रहे हैं।
साहित्य अकादेमी, दिल्ली के प्रवासी मंच कार्यक्रम में अरुणा सब्बरवाल ने अपनी कहानी उडारी का पाठ किया। चर्चा में वक्ताओं की आम राय थी कि यह औरतों के जीवन में आए खुलेपन की कहानी है। ज्यादातर पसंद आई कहानी पर यह भी कहा गया कि लंदन में विवाहेतर और अकेली महिलाओं के संबंधों को जो पारिवारिक-सामाजिक मान्यता है, वह दिन भारत के लिए अभी दूर है।
शंकर, इमरान, मुकेश, मांगीलाल, धर्मेंद्र, जितेन्द्र, हरिराम, महेश आदि रोज सुबह उठने के बाद नित्य क्रिया से निवृत होकर दो जून की रोटी के लिए निकल जाते और शाम को वापस आकर परिवार के साथ मनोरंजन के लिए टीवी देखते हैं और फिर भोजन इत्यादि कर सो जाते है। दूसरे दिन फिर यही दिनचर्या होती है। इनका जीवन आम भले ही लगता है लेकिन इसमें खास बात यह कि यह सब लोग एक खुली जेल के कैदी हैं।
भारतीय गेंदबाजों ने आज ग्रीन पार्क में पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन विकेट हासिल करने के लिये कड़ी मशक्कत की लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली और बारिश के कारण अंतिम सत्र का खेल धुलने से पहले न्यूजीलैंड ने एक विकेट पर 152 रन बना लिये।
दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने भीषण गर्मी और उमस के अलावा गाएल मोंफिल्स की नकारात्मक रणनीति से पार पाते हुए अमेरिकी ओपन फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उनका सामना स्टान वावरिंका से होगा।