सौरव गांगुली के पास भारत के अगले मुख्य कोच के चयन की जिम्मेदारी है और इस पूर्व कप्तान ने कहा कि उन्होंने 2005 में ग्रेग चैपल के नाम की सिफारिश करके जिस तरह की गलती की थी इस बार ऐसा कुछ नहीं करेंगे।
सरदार सिंह की हॉकी टीम में वापसी हो गई है। आगामी 27 जून से वेलेंसिया में होने वाले छह देशों के आमंत्रण हॉकी टूर्नामेंट के लिए सोमवार को उन्हें 18 सदस्यीय भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया।
सन 2003 में ये लड़के मस्ती में थे, फिर सन 2013 में ये लड़के ग्रैंड मस्ती के साथ फिर नूमदार हुए। अब सन 2016 में ग्रेट गैंड मस्ती नाम से आफताब शिवदासानी, विवेक ओबेरॉय और रितेश देशमुख फिर दर्शकों के सामने होंगे।
भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने इतिहास रचने की ओर कदम बढाते हुए 36वीं हीरो चैम्पियंस ट्राफी हॉकी के फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उसका सामना आस्ट्रेलिया से होगा।
भारतीय हॉकी टीम के उपकप्तान एस. वी. सुनील ने कहा कि उनकी टीम ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ चैंपियंस ट्राफी लीग मैच को क्वार्टर फाइनल समझा और आक्रामक हॉकी खेली। सुनील ने कहा, हम मैच जीतने के इरादे से ही उतरे थे और लक्ष्य हासिल करने की खुशी है। लंदन में मंगलवार को भारत ने दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की।
न्यूजीलैंड के महान तेज गेंदबाज सर रिचर्ड हैडली ने कहा कि भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली शानदार खिलाड़ी हैं और उन्हें खेलते हुए देखना अच्छा लगता है। हैडली ने कहा, वह विश्व स्तरीय और अद्भुत खिलाड़ी हैं। उन्हें खेलते हुए देखना सचमुच सुखद है।
चेन्नई सुपर किंग्स के खतम होते ही लगता है कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का भी जादू खतम हो चला है। वर्तमान आर्इपीएल में 11 मैचों में से 8 में हारकर धाेनी की नई टीम पुणे टूर्नामेंट की खिताबी रेस से बाहर हो गई है। लचर प्रदर्शन के बाद धोनी की क्रिकेट तथा कप्तानी क्षमता पर सवालिया निशान उठने लगे हैं।
भारतीय क्रिकेट की धुरी बन चुके विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर के एक और रिकार्ड को तोड़ दिया है। आईपीएल में बतौर कैप्टन दो बार 500 से ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड अभी तक सचिन के नाम था। जिसे विराट ने बेहतरीन बल्लेबाजी से चकनाचूर कर दिया है।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पड़पोते चंद्र कुमार बोस आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में वह भाजपा में शामिल हुए।