Advertisement

Search Result : "implementation of its orders"

जीएसटी पर शुरुआत में हो सकती है दिक्कतें

जीएसटी पर शुरुआत में हो सकती है दिक्कतें

पहली बार सरकार की ओर से केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकैया नायडू ने माना कि जीएसटी के लागू होने में शुरुआती दौर में लोगों को दिक्कतें हो सकती हैं लेकिन राजनैतिक दलों को दलगत भावना से ऊपर उठकर इसका समर्थन करना चाहिए।
मोदी ने किया सबसे लंबे पुल का उद्घाटन, भूपेन हजारिका के नाम पर किया ब्रिज का नामकरण

मोदी ने किया सबसे लंबे पुल का उद्घाटन, भूपेन हजारिका के नाम पर किया ब्रिज का नामकरण

भाजपा सरकार के तीन साल पूरे होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज असम में देश के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद पीएम मोदी खुद पुल का जायजा लेने पैदल ही निकल पड़े। इस दौरान उन्होंने इस पुल का नाम विश्व प्रसिद्ध लोकगायक भूपेन हजारिका के नाम पर रखने का ऐलान किया। यह पुल देश के दो पूर्वोत्तर राज्यों असम और अरुणाचल प्रदेश को जोड़ने का काम करेगा।
बाबरी विध्वंस मामले में अडवाणी, उमा और जोशी को राहत नहीं, कोर्ट ने दिए पेश होने के आदेश

बाबरी विध्वंस मामले में अडवाणी, उमा और जोशी को राहत नहीं, कोर्ट ने दिए पेश होने के आदेश

बाबरी विध्वंस मामले की सुनवाई में जुटी सीबीआई की विशेष अदालत ने भाजपा नेता लाल कृष्ण अडवाणी, केंद्रीय मंत्री उमा भारती और मुरली मनोहर जोशी को 30 मई से पहले कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है। वहीं, मामले से जुड़े सभी आरोपियों को भी 30 मई को पेशी के लिए मौजूद रहना होगा।
सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति कर्णन की मेडिकल जांच के आदेश दिए

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति कर्णन की मेडिकल जांच के आदेश दिए

सुप्रीम कोर्ट ने आज कोलकाता में सरकारी अस्पताल द्वारा गठित डॉक्टरों के बोर्ड को 4 मई को कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सी एस कर्णन की मेडिकल जांच करने का आदेश दिया।
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दिया ईवीएम सील करने का आदेश

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दिया ईवीएम सील करने का आदेश

ईवीएम पर लगातार उठते सवालों के बीच उत्तराखंड हाईकोर्ट ने विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में इस्तेमाल हुई ईवीएम को सील कर न्यायिक मजिस्ट्रेट की हिफाजत में रखने का निर्देश दिया है।
सेवा क्षेत्र का पीएमआई मार्च में लगातार दूसरे महीने बढ़ा

सेवा क्षेत्र का पीएमआई मार्च में लगातार दूसरे महीने बढ़ा

देश के सेवा क्षेत्र में मार्च में लगातार दूसरे महीने वृद्धि दर्ज की गई। अर्थव्यवस्था में गतिविधियां बढ़ने और नये आर्डर मिलने के साथ साथ मुद्रास्फीति दबाव कम रहने से यह वृद्धि दर्ज की गई। एक मासिक सर्वेक्षण में यह परिणाम जारी किया गया है। इससे पहले पीएमआई के विनिर्माण क्षेत्र के सूचकांक में भी अच्छी वृद्धि दर्ज की गई।
भारत की निगाहें बड़ी जीत पर, इंग्लैंड सम्मान बचाने उतरेगा

भारत की निगाहें बड़ी जीत पर, इंग्लैंड सम्मान बचाने उतरेगा

भारतीय टीम कल से इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में शुरू होने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में फतह हासिल कर अपनी सबसे बड़ी रिकार्ड जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी। यह मैच भारतीयों को अपनी जीतने की लय के रिकार्ड को 18 मैच तक बढ़ाने का मौका भी देगा।
चर्च हमला मामला, पुलिस अफसरों पर कार्रवाई के निर्देश

चर्च हमला मामला, पुलिस अफसरों पर कार्रवाई के निर्देश

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरविन्द कुमार जैन ने बांदा जिले के एक चर्च में घुसकर कुछ युवकों द्वारा पथराव और तोड़फोड़ किये जाने के मामले में अपर पुलिस अधीक्षक समेत सम्बन्धित पुलिस अफसरों की लापरवाही की जांच करके कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement