भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषषण जाधव को जासूसी के आरोप में पाकिस्तान में फांसी की सजा सुनाई गई है। सजा के बाद जाधव की मां ने पाकिस्तान सरकार को बेटे की रिहाई के लिए पत्र लिखा है।
भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव तक भारतीय राजनयिक पहुंच मुहैया कराने से पाकिस्तान ने एक बार फिर साफ इनकार कर दिया है। भारत ने ये मांग 15 वीं बार की, लेकिन हर बार की तरह पाकिस्तान ने इनकार कर दिया है। अब भारत इस मामले में अमेरिका से उम्मीद लगा रहा है। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल एचआर मैकमास्टर भारत आ रहे हैं। संभावना है कि जाधव मसले पर भारत में उनके समकक्ष अजीत डोभाल से बातचीत हो सकती है।
विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान के 13 बार इनकार करने के बावजूद सरकार भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव तक राजनयिक पहुंच हासिल करने के लिए सभी उपाय कर रही है।
अमेरिका के शीर्ष विशेषज्ञों ने भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा सुनाने के पाकिस्तान के निर्णय पर चिंता जतायी है और कहा है कि पाकिस्तान स्वयं को विश्व मंच पर अलग-थलग किए जाने के खिलाफ भारत को एक कड़ा संदेश देना चाहता है।
भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को रॉ एजेंट बताकर पाकिस्तान में मौत की सजा सुनाने पर भारत ने विरोध व्यक्त किया है। विदेश सचिव एस जयशंकर ने सोमवार को पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित को तलब किया और इस बारे में अपना विरोध पत्र सौंपा।
पाकिस्तान ने बुधवार को लगातार तीसरे दिन भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और गोलीबारी की। पाक ने पिछले दो दिनों में ये चौथी बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।
पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई का मददगार बलराम मप्र सहित पांच रायों में समानांतर टेलीफोन एक्सचेंज का बड़ा जासूसी नेटवर्क खड़ा करने में जुटा था। इनमें छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश भी शामिल हैं। इस जानकारी के बाद मप्र एटीएस ने जांच में इन रायों की एजेंसियों को भी शामिल किया है।
अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारत एवं अमेरिका के बीच संबंधों को मजबूत बनाने वाली साझेदारी के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फोन करके उन्हें धन्यवाद दिया और दोनों नेताओं ने रक्षा एवं असैन्य परमाणु ऊर्जा संबंधों को और सुदृढ़ बनाने के तरीकों पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से संबोधित की गई एक जनसभा के दौरान सत्ताधारी भाजपा और शिवसेना के रिश्तों की दरारें उस वक्त सामने आ गईं जब दर्शकों में शामिल संभवत: कुछ भाजपा समर्थकों ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का भाषण कुछ देर के लिए बाधित कर दिया।
पाकिस्तान के नए सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने अचानक पाक खुफिया एजेंसी (आईएसआई) के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रिजवान अख्तर को पद से हटा दिया। इसके अलावा उन्होंने सेना के शीर्ष पदों पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।