Advertisement

Search Result : "meeting today"

आज आखिरी बार बतौर राष्ट्रपति देश को संबोधित करेंगे प्रणब मुखर्जी

आज आखिरी बार बतौर राष्ट्रपति देश को संबोधित करेंगे प्रणब मुखर्जी

देश के 13वें राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल आज खत्म हो रहा है। प्रणब मुखर्जी आज शाम राष्ट्रपति के तौर पर देशवासियों को आखिरी बार संबोधित करेंगे। वहीं, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के उत्तराधिकारी और देश के अगले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 25 जुलाई को शपथ ग्रहण करेंगे।
राजस्थान में आज राहुल गांधी करेंगे ‘किसान आक्रोश आंदोलन’ की शुरुआत

राजस्थान में आज राहुल गांधी करेंगे ‘किसान आक्रोश आंदोलन’ की शुरुआत

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को राजस्थान में ‘किसान आक्रोश आंदोलन’ की शुरुआत करेंगे। इस आंदोलन के जरिए कांग्रेस पार्टी पूरे देश में हो रही किसानों की खुदकुशी का मुद्दा उठाएगी, यह आंदोलन पूरे देश में चलेगा।
कौन बनेगा भारत का 14वां राष्ट्रपति? मोदी, शाह, जोशी ने डाले वोट

कौन बनेगा भारत का 14वां राष्ट्रपति? मोदी, शाह, जोशी ने डाले वोट

आज देश के 14वें राष्ट्रपति के लिए मतदान शुरू हो चुका है। इस रेस में एनडीए के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद का मुकाबला विपक्षी उम्मीदवार मीरा कुमार से है। हालांकि इस चुनाव में रामनाथ कोविंद का पलड़ा भारी है वहीं विपक्षी उम्मीदवार मीरा कुमार भी कड़ी टक्कर देने के लिए मैदान पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, भाजपा के नेता मुरली मनोहर जोशी समेत कई नेताओं ने मतदान कर दिया है।
नीतीश-लालू में खींचतान: तेजस्वी पर अड़ी आरजेडी, आज कैबिनेट की अहम बैठक

नीतीश-लालू में खींचतान: तेजस्वी पर अड़ी आरजेडी, आज कैबिनेट की अहम बैठक

लालू और नीतीश के बीच खींचतान का आलम साफ तौर पर बढ़ता दिखाई दे रहा है। अब बिहार में महागठबंधन के बने रहने पर भी संशय के बादल मंडरा रहे हैं। एक ओर जहां नीतीश सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है, वहीं लालू यादव और पार्टी उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की कुर्सी में आंच नहीं आने देना चाह रहे हैं।
गोपाल कृष्ण गांधी को विपक्ष ने बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार

गोपाल कृष्ण गांधी को विपक्ष ने बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार

राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी एकता को मजबूत बनाए रखने में कुछ हद तक चूकी कांग्रेस अब फिर से विपक्षी दलों को एकजुट करने में लग गई है। अब विपक्षी दलों ने गोपालकृष्ण गांधी को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है।
चीनी राजदूत से मिलने के विवाद पर बोले राहुल, 'मैं झूला झूलने वालों में नहीं हूं'

चीनी राजदूत से मिलने के विवाद पर बोले राहुल, 'मैं झूला झूलने वालों में नहीं हूं'

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने चीनी राजदूत के साथ मुलाकात को स्वीकार करते हुए कहा है कि मैंने चीनी राजदूत के साथ-साथ भूटान के राजदूत और पूर्व एनएसए शि‌व शंकर मेनन से भी मुलाकात की थी। इसके साथ ही उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति की अहमदाबाद में झूला झूलते हुए फोटों शेयर की और कहा 'यह मैं नहीं हूं"। इसके साथ ही उन्होंने पिछले दिनों तीन केंद्रीय मंत्रियों की चीन यात्रा पर भी सवाल उठाएं।
GST: आज से इस तरह आएगा आपकी खरीदारी का बिल

GST: आज से इस तरह आएगा आपकी खरीदारी का बिल

संसद में 30 जून की आधी रात को जीएसटी लॉन्च के मेगा शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे 'गुड एंड सिंपल टैक्स' कहा। वहीं, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अपने संबोधन में कहा कि जीएसटी ने राज्यों के मोतियों को एक धागे में पिरोया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement