Advertisement

Search Result : "mithali raj twitter"

केजरीवाल सरकार : 21 संसदीय सचिवों के बाद 40 सलाहकार निशानेे पर

केजरीवाल सरकार : 21 संसदीय सचिवों के बाद 40 सलाहकार निशानेे पर

दिल्‍ली में आम आदमी पार्टी सरकार के 21 संसदीय सचिवों के पद गंवाने के बाद अब बड़े पदों और मोटी सैलरी पर काम कर रहे करीब 40 सलाहकार और निजी स्टाफ राजभवन के निशाने पर हैं। मुख्‍य सचिव से इनके पद, सैलरी और नियुक्ति की प्रक्रिया पर रिपोर्ट मांगने के बाद उप राज्‍यपाल सचिवालय ने विधि विभाग से पूछा है कि क्या इन्हें पद से हटाने के बाद इन्हें अब तक दी गई सैलरी वापस ली जा सकती है।
उसेन को बीफ खाने की सलाह दी गई,  उसने नौ स्वर्ण पदक जीते : उदित राज

उसेन को बीफ खाने की सलाह दी गई, उसने नौ स्वर्ण पदक जीते : उदित राज

भाजपा सांसद एवं दलित नेता उदित राज ने एथलीट उसेन बोल्ट के प्रशिक्षक का हवाला देते हुए अपने एक ट्वीट में यह कहकर आज लोगों को चौंका दिया कि गरीबी में जन्म लेने के बावजूद जमैका के एथलीट उसेन बोल्ट ओलंपिक में नौ स्वर्ण पदक जीत पाए क्योंकि उनके प्रशिक्षक ने उन्हें दिन में दो बार बीफ खाने की सलाह दी थी।
केंद्र के बजाय स्थानीय निकाय जीएसटी संग्रहित करें : राज ठाकरे

केंद्र के बजाय स्थानीय निकाय जीएसटी संग्रहित करें : राज ठाकरे

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा है कि जीएसएटी का संग्रह केंद्र के बजाय स्थानीय निकायों को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र जीएसटी में राज्यों को उनका हिस्सा देने में विफल रहता है तो स्थानीय निकाय ढह जाएंगे।
महाराष्ट्र: मांसाहारी होने के कारण मनसे पार्षद को नहीं मिला फ्लैट

महाराष्ट्र: मांसाहारी होने के कारण मनसे पार्षद को नहीं मिला फ्लैट

महाराष्ट्र में एक पार्षद को मांसाहारी होने के कारण फ्लैट नहीं देने का मामला सामने आया है। राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के एक पार्षद ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि उनके मांसाहारी होने के कारण एक निर्माण कंपनी ने उनको पश्चिमी उपनगर में अपार्टमेंट बेचने से मना कर दिया।
मुंबई में कोर्ट के आदेश की धज्जि‍यां उड़ी, 42 फीट की ऊंचाई पर लटकाई हांडी

मुंबई में कोर्ट के आदेश की धज्जि‍यां उड़ी, 42 फीट की ऊंचाई पर लटकाई हांडी

जन्माष्टमी के मौके पर मुंबई में सुप्रीम कोर्ट के आदेश की धज्जि‍यां उड़ाई गईं। दही हांडी के लिए 20 फिट से ऊंचे मानव पिरामिड पर कोर्ट ने रोक लगाई थी पर अधिकांश जगह इससे ज्‍यादा ऊंचाई पर हांडी लटकार्इ गई। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने भी इस आदेश को मानने से इनकार कर दिया। उनकी पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में तो 42 फीट की ऊंचाई पर दही हांडी लटकाई गई।
पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने राजीव गांधी का बयान ट्वीट कर विवाद खड़ा किया

पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने राजीव गांधी का बयान ट्वीट कर विवाद खड़ा किया

कांग्रेस पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के एक विवादित बयान को ट्वीट कर विवाद खड़ा कर दिया। राजीव गांधी की जयंती के अवसर प्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर 1984 के सिख विरोधी दंगे के बाद गांधी द्वारा दिए गए विवादास्पद बयान को पोस्ट करने से हंगामा मच गया। हालांकि बाद में पार्टी ने ट्वीट को हटा लिया और अपना अकाउंट हैक किए जाने का दावा किया।
ओबामा को पीछे कर सोशल मीडिया के सरताज होंगे पीएम मोदी

ओबामा को पीछे कर सोशल मीडिया के सरताज होंगे पीएम मोदी

सोशल मीडिया पर अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा के बाद यदि किसी को सबसे अधिक फॉलो किया जाता है, तो वो है हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। मोदी अभी कम से कम तीन साल और इस पद पर बने रहेंगे जबकि ओबामा का कार्यकाल अागामी छह माह में खतम होने वाला है।
लालू बोले : गाय दूध देती है वोट नहीं, इसलिए भाजपा ने कर दी उनकी दुर्दशा

लालू बोले : गाय दूध देती है वोट नहीं, इसलिए भाजपा ने कर दी उनकी दुर्दशा

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने राजस्‍थान में गायों की बदहाल स्थिति को ध्‍यान में रखते हुए भाजपा पर हमला बोला है। राजस्‍थान में भाजपा की सरकार है। लिहाजा राज्‍य में गायों की वर्तमान स्थिति पर लालू ने कहा कि गाय दूध देती है वोेट नहीं, इसलिए भाजपा ने गायों के हालात पर ध्‍यान नहीं दिया। और उनकी ऐसी दुर्दशा कर दी।
बुनकरों के लिए ट्विटर पर स्मृति की अपील

बुनकरों के लिए ट्विटर पर स्मृति की अपील

आजकल स्मृति ईरानी नीली साड़ी में ट्वीटर पर छाई हुई हैं। इस बार वह हथकरघा कलाकारों के पक्ष में काम कर रही है। स्मृति ने इसे #IWearHandloom नाम दिया है। उनके इस कदम पर कई राजनीतिक हस्तियों का साथ मिला है।
उद्धव- राज मुलाकात के बाद करवट लेती महाराष्ट्र की राजनीति

उद्धव- राज मुलाकात के बाद करवट लेती महाराष्ट्र की राजनीति

मनसे (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) के प्रमुख राज ठाकरे हाल में दिवंगत बालासाहब ठाकरे के निवास स्थान रहे ‘मातोश्री’ गए और शिवसेना प्रमुख रहे उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। लगभग साढ़े तीन साल बाद राज ठाकरे अपने घर ‘कृष्णकुंज’ से ‘मातोश्री’ गए थे। वहां उन्होंने बालासाहब की प्रतिमा के दर्शन किया। उद्धव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। दोनों भाइयों ने साथ में लंच किया और लगभग एक घंटे के बाद राज ‘मातोश्री’ से वापिस निकले। दोनों भाई जब भी मिले हैं, राजनीतिक हल्कों में चर्चा गर्म हुई है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement