Advertisement

Search Result : "mumbai open"

मुंबई की आदर्श सोसायटी की इमारत गिराने पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

मुंबई की आदर्श सोसायटी की इमारत गिराने पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

मुंबई की विवादित आदर्श सोसाइटी की इमारत गिराने पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को तत्काल रोक लगा दी है। अदालत ने मामले में केंद्र और महाराष्ट्र सरकार को नोटिस भी जारी किया है। शुक्रवार को कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 5 अगस्त की तारीख तय की। अदालत ने इससे पहले केंद्र और महाराष्ट्र सरकार से जवाब देने को भी कहा है।
कसूर बस इतना कि दलित था और सवर्ण लड़की से प्रेम कर बैठा

कसूर बस इतना कि दलित था और सवर्ण लड़की से प्रेम कर बैठा

झूठी शान की खातिर हत्या करने के एक संदिग्ध मामले में नवी मुंबई में एक सवर्ण लड़की के परिवार वालों ने 16 साल के एक दलित लड़के की कथित तौर पर हत्या कर दी। लड़का सवर्ण लड़की से प्रेम करता था। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि मामले के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 17 साल की लड़की को भी हिरासत में लिया गया है।
जाकिर नाइक भारत अभी नहीं लौटेंगे, कहा किसी जांच एजेंसी ने कुछ नहीं पूछा

जाकिर नाइक भारत अभी नहीं लौटेंगे, कहा किसी जांच एजेंसी ने कुछ नहीं पूछा

बांग्लादेश आतंकी हमले के बाद जहां एक ओर विवादों में घि‍रे मुस्लिम धर्म प्रचारक और उपदेशक जाकिर नाइक की गिरफ्तारी की मांग शुरू हो गई है, वहीं खबर है कि अब वह दो-तीन हफ्ते बाद भारत लौटेंगे। उन्‍होंने कहा है कि उनसे किसी जांच एजेंसी ने अभी तक किसी तरह की पूछताछ नहीं की है।
जोकोविक कैलेंडर ग्रैंड स्‍लैम, कैरियर गोल्‍डन स्‍लैम और गोल्‍डन स्‍लैम की राह मे

जोकोविक कैलेंडर ग्रैंड स्‍लैम, कैरियर गोल्‍डन स्‍लैम और गोल्‍डन स्‍लैम की राह मे

सर्बिया के नोवाक जोकोविक को ब्रिटेन के एंडी मरे ने चेतावनी दी है कि वह उनके कैलेंडर ईयर ग्रैंड स्‍लैम, कैरियर गोल्‍डन स्‍लैम और गोल्‍डन स्‍लैम को पूरा नहीं होने देंगे। क्‍वीन ओपन में जीतने के बाद ईनाम में मिली शैंपेन की बोतल को उन्‍होंनेे अपने घर में रखा है और कहा है कि वह विंबलडन मेंं जोकोविक को हराने के बाद ही इसे पिएंगे। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविक से मिल रही लगातार हार की वजह से मरे ने दंभ मे ऐसा कह दिया होगा लेकिन वह और उनके कोच इवान लेंडल जोकोविक को तगड़ी चुनौती दे पाएंगे या नहीं यह तो केवल वक्‍त बताएगा।
एस्सार फोन टेप मामला: केंद्र सरकार दे सकती है जांच का आदेश

एस्सार फोन टेप मामला: केंद्र सरकार दे सकती है जांच का आदेश

एस्सार फोन टैपिंग कांड में केंद्र सरकार जांच का आदेश दे सकती है। बताया जा रहा है कि एस्सार समूह के कथित शह पर की गई अवैध टैपिंग में सरकार बंद हो चुकी हचिसन टेलीकॉम और मुंबई पुलिस की भूमिका की जांच एक केंद्रीय एजेंसी से करवा सकती है।
हवा-रोशनी के लिए मुंबई में ऑनलाइन लड़ाई

हवा-रोशनी के लिए मुंबई में ऑनलाइन लड़ाई

पूर्व केंद्रीय सूचना आयुक्त शैलेश गांधी ने महानगर में नेताओं द्वारा हड़प ली गई खुली जगहों को बचाने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस के हस्तक्षेप की मांग करते हुए एक ऑनलाइन याचिका की शुरआत की है।
साइना ऑस्‍ट्रेलियन ओपन खिताब से एक कदम दूर, श्रीकांत हारे

साइना ऑस्‍ट्रेलियन ओपन खिताब से एक कदम दूर, श्रीकांत हारे

लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली साइना की भिड़ंत अब फाइनल में रविवार को चीन की दुनिया की 12वीं नंबर की खिलाड़ी सुन यु से होगी, जिन्होंने एक अन्य सेमीफाइनल में हमवतन लि जुरेई को हराया। साइना 2014 में आस्ट्रेलियन ओपन जीत चुकी हैं, उनका सुन के खिलाफ रिकार्ड 5-। का है। सुन ने 2013 चाइना ओपन में एक बार इस भारतीय खिलाड़ी को पराजित किया था। पुरूष एकल में किदाम्बी श्रीकांत सेमीफाइनल में डेनमार्क के हैंस-क्रिस्टियन विटिंगस से हार गये।
महाराष्ट्र: सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भाजपा-शिवसेना में तनाव

महाराष्ट्र: सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भाजपा-शिवसेना में तनाव

अगले साल निर्धारित मुंबई नगर निगम चुनावों से पहले शिवसेना नेतृत्व को गलत ढंग से पेश करती सोशल मीडिया पोस्टों के वायरल होने से भाजपा और शिवसेना के बीच तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि सोशल मीडिया पर ये पोस्ट भाजपा के खिलाफ शिवसेना की टीका-टिप्पणियों के जवाब में डाली गई हैं।
मुंबर्इ-पुणे एक्‍सप्रेस वे में भीषण सड़क दुर्घटना, 17 की मौत, 15 से अधिक घायल

मुंबर्इ-पुणे एक्‍सप्रेस वे में भीषण सड़क दुर्घटना, 17 की मौत, 15 से अधिक घायल

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के में करीब 3 बजे हुई भीषण सड़क दुर्घटना में 17 लोगों की मौत हो गई। रायगढ़ के पास हुुए हादसे में करीब 15 लोगों को घायल बताया जा रहा है।
अब मुगुरुजा ने सेरेना को हराया, फ्रेंच ओपन में भी ग्राफ की बराबरी नहीं हो पाई

अब मुगुरुजा ने सेरेना को हराया, फ्रेंच ओपन में भी ग्राफ की बराबरी नहीं हो पाई

चौथी वरीयता प्राप्त स्‍पेन की गार्बिन मुगुरुजा ने साहसिक खेल दिखाते हुए अमेरिका की सेरेना विलियम्‍स को फ्रेंच ओपन के फाइनल में मात दे दी है। इस तरह सेरेना का स्‍टेफी ग्राफ के 22 ग्रैंड स्‍लैम खिताबोंं की बराबरी करने का सपना यहां भी पूरा नहीं हो पाया। इससे पहले अमेरिकी ओपन और ऑस्‍ट्रेलियन ओपन में सेरेना खिताब के नजदीक पहुंची थी लेकिन वह सफल नहीं हो सकीं। अब उन्‍हें इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए विंबलडन का इंतजार करना होगा। यहां अगर वे जीत जातीं तो महिला एकल में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के मामले में स्टेफी के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच जाती।
Advertisement
Advertisement
Advertisement