Advertisement

Search Result : "new Test captain"

कोहली की सलाह का अब ज्यादा इस्तेमाल कर रहा हूं : धोनी

कोहली की सलाह का अब ज्यादा इस्तेमाल कर रहा हूं : धोनी

भारत के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज कहा कि उन्होंने टेस्ट कप्तान विराट कोहली की सलाह का मैदान पर अब ज्यादा इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कल से यहां शुरू हो रही पांच मैचों की वनडे सीरीज की पूर्व संध्या पर कहा, मैंने पहले ही कोहली का ज्यादा इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। अगर आप मैच में देखोगे तो आप देखोगे कि मैं मैदान पर उससे ज्यादा बातचीत करता हूं क्योंकि निश्चित रूप से दो व्यक्ति अलग-अलग तरह से ही सोचेंगे।
वनडे में भी बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगा भारत, पहला मैच रविवार को

वनडे में भी बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगा भारत, पहला मैच रविवार को

टेस्ट श्रृंखला में क्लीनस्वीप के बाद आत्मविश्वास से भरा भारत रविवार को धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही पांच मैचों की श्रृंखला के पहले मैच के साथ छोटे प्रारूप में भी दबदबा जारी रखने के इरादे से उतरेगा। विराट कोहली की अगुआई में भारत ने टेस्ट श्रृंखला में 3-0 की जीत के साथ आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है लेकिन अब सबका ध्यान एकदिवसीय क्रिकेट पर होगा।
वनडे में भी आक्रामक क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। : रहाणे

वनडे में भी आक्रामक क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। : रहाणे

मध्यक्रम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने आज कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में भारत को शानदार सफलता आक्रामक रवैया अख्तियार करने से मिली और वह आगामी पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला में भी इसी तरह का खेल जारी रखेगा। भारत ने हाल में समाप्त हुई तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 3-0 से जीत दर्ज करके आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया और रहाणे ने कहा कि आक्रामक रवैया अपनाने के कारण उन्हें यह सफलता मिली।
जाट आरक्षण आंदोलन: हिंसा के लिए सीबीआई ने दर्ज किए तीन मामले

जाट आरक्षण आंदोलन: हिंसा के लिए सीबीआई ने दर्ज किए तीन मामले

सीबीआई ने इस साल फरवरी में रोहतक में हुए जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसा एवं आगजनी की घटनाओं की जांच के लिए आज तीन मामले दर्ज किए। इनमें हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु का घर जलाए जाने की घटना से संबंधित मामला भी शामिल है।
सुरेश रैना को वायरल, पहले वनडे से बाहर

सुरेश रैना को वायरल, पहले वनडे से बाहर

एक साल बाद भारत की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम में वापसी करने वाले बल्लेबाज सुरेश रैना वायरल बुखार के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे से बाहर हो गए। बीसीसीआई ने बयान जारी करके कहा, बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने पुष्टि की है कि वायरल बुखार से उबर रहे सुरेश रैना न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच से बाहर हो गए हैं।
ट्रंप पर पांच महिलाओं ने लगाया यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ का आरोप

ट्रंप पर पांच महिलाओं ने लगाया यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ का आरोप

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में एक महीने से भी कम वक्त बचा है और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप एक के बाद एक नए विवादों में घिरते जा रहे हैं। ताजा मामले में पांच महिलाओं ने ट्रंप पर उत्पीड़न और जबरदस्ती छूने का आरोप लगाया है।
अमेरिकी गायक और गीतकार बॉब डिलेन को मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

अमेरिकी गायक और गीतकार बॉब डिलेन को मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

अमेरिकी गीतकार बॉब डिलेन को इस साल का नोबेल साहित्य पुरस्कार दिया जाएगा। डिलेन यह प्रतिष्ठित सम्मान हासिल करने वाले पहले गीतकार हैं। इस घोषणा ने पुरस्कार पर नजर जमाए हुए लोगों को हैरान कर दिया है।
अश्विन आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में फिर शीर्ष पर

अश्विन आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में फिर शीर्ष पर

भारतीय आफ स्पिनर आर. अश्विन आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में फिर शीर्ष पर पहुंच गए। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर टेस्ट में 140 रन देकर 13 विकेट चटकाये। अश्विन को मैन आफ द सीरिज चुना गया। उन्होंने तीन मैचों में 27 विकेट लिये। अब उनके नाम 39 टेस्ट में 220 विकेट हैं।
घुसपैठ की कोशिशों में कमी या तेजी से सर्जिकल स्ट्राइक की परीक्षा होगी: मेनन

घुसपैठ की कोशिशों में कमी या तेजी से सर्जिकल स्ट्राइक की परीक्षा होगी: मेनन

सर्जिकल स्ट्राइक जैसी कार्रवाई को स्थायी हल नहीं बताते हुए पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन ने कहा है कि पाक के कब्जे वाले कश्मीर में भारतीय सेना की कार्रवाई की सफलता की असली परीक्षा नियंत्रण रेखा पर शांति कायम होने और घुसपैठ में कमी आने या नहीं आने से होगी।
अश्विन की जादुई गेंदबाजी, न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ

अश्विन की जादुई गेंदबाजी, न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ

बेहतरीन फार्म में चल रहे चेतेश्वर पुजारा के शतक के बाद रविचंद्रन अश्विन की पारी और मैच में करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी से भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे और अंतिम टेस्ट में आज यहां चौथे दिन ही 321 रन से हराकर श्रृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप किया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement