प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज लंच में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। इससे पहले, सोनिया गांधी ने शुक्रवार को भोज का आयोजन किया था, जिसमें नीतीश कुमार शामिल नहीं हुए थे। वहीं, आज पीएम के साथ लंच को लेकर नीतीश कुमार की सियासत गर्माती जा रही है।
भाजपा सरकार को आज सत्ता संभालते हुए तीन साल पूरे हो गए हैं। पीएम मोदी ने आज से तीन साल पहले 26 मई, 2014 को शपथ ग्रहण किया था। केंद्र की मोदी सरकार ने आज अपने तीन साल पूरे होने पर एक नया नारा दिया है, 'साथ है, विश्वास है हो रहा विकास है'। अब इस नए नारे के साथ भाजपा सराकार जनता के बीच अपने कार्यों को बताएगी।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को मुख्य कोच के पद के लिये आवेदन मंगवाए हैं। इससे मुख्य कोच अनिल कुंबले को संकेत मिल गया कि चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद खत्म हो रहे उनके मौजूदा कार्यकाल का स्वत: विस्तार नहीं होगा।
भारतीय सेना ने लगातार हो रही घुसपैठ के मद्देनजर पाकिस्तानी सेना के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सेना द्वारा नौशेरा में की गई कार्रवाई से पाकिस्तान की चौकियों को नुकसान पहुंचा है। नौशेरा सेक्टर में 20 और 21 मई को यह ऑपरेशन चलाया गया।
बीती रात दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रिश्तेदार के घर पर एसीबी ने छापा मारा है। पीडब्ल्यूडी घोटाले के आरोपों के चलते केजरीवाल के दिवंगत साढ़ू सुरेंद्र कुमार बंसल के घर पर रेड डाली गई।
दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को अरुण जेटली की तरफ से किए गए एक और नये 10 करोड़ के मानहानि केस में अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी किया है। गौरतलब है कि जेटली ने डीडीसीए से जुड़े मामले में केजरीवाल के खिलाफ पहले से ही 10 करोड़ का मानहानि का मुकदमा दायर कर रखा है। इस पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है।
कनाडा के पश्चिमी तट पर लोग उस वक्त हैरान रह गए, जब देखते ही देखते एक सी लॉयन लड़की को अपने जबडों में दबाकर पानी में खींच ले गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं।
चमोली जिले के जोशीमठ में हाथी पर्वत पर भूस्खलन के दौरान बड़ा हादसा टल गया। इस हादसे में सैकड़ों जाने जा सकती, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से दुर्घटना टल गई। एसपी चमोली तृप्ती भट्ट की देखरेख में यहां बचाव कार्य को अंजाम दिया गया।
गौरी शिंदे के निर्देशन में बनी फिल्म इंग्लिश विंग्लिश के बाद बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी एक बार फिर अपनी अपकमिंग फिल्म 'मॉम' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। बॉलीवुड के सुपरस्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अभिनेता अक्षय खन्ना स्टारर बोनी कपूर की फिल्म मॉम में अभिनेत्री श्रीदेवी ‘नो मेकअप लुक’ में नजर आएंगीं।