Advertisement

Search Result : "night club"

हिंदू कानूनों के हिसाब से ‘वन नाइट स्टैंड’ विवाह नहीं: हाई कोर्ट

हिंदू कानूनों के हिसाब से ‘वन नाइट स्टैंड’ विवाह नहीं: हाई कोर्ट

बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा है कि किसी पुरुष और महिला के बीच शारीरिक संबंध या वन नाइट स्टैंड हिंदू कानूनों के तहत विवाह की परिभाषा में नहीं आता। हाईकोर्ट ने कहा कि अगर उन दोनों ने शादी नहीं की है, तो ऐसे संबंधों से जन्में बच्चे को पिता की संपत्ति में कोई अधिकार नहीं होगा।
क्रिकेट में नई बेल्स को मंजूरी, विकेटकीपरों को नहीं लगेगी चोट

क्रिकेट में नई बेल्स को मंजूरी, विकेटकीपरों को नहीं लगेगी चोट

मार्क बाउचर की याद है आपको। हां, वही दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर, पांच वर्ष पहले जिनकी आंख में उछलकर बेल्स लग गई थी और उन्हें वक्त से पहले क्रिकेट से संन्यास लेना पड़ गया था। लेकिन अब विकेटकीपरों को ऐसी गंभीर चोटों से बचाने के लिए मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने पहल की है। एमसीसी ने ऐसी बेल्स के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है जो स्टंप उखड़ने के वक्त गिरेगी तो उतनी ही तेजी से लेकिन उसकी दूरी सीमित हो जायेगी। दक्षिण अफ्रीका और ब्रिटेन की दो कंपनियों ने इस तरह की बेल्स के अपने डिजाइन सौंपे हैं।
यंग लेडीज क्‍लब मामले में मेघालय के राज्यपाल वी षण्मुगनाथन का इस्तीफा

यंग लेडीज क्‍लब मामले में मेघालय के राज्यपाल वी षण्मुगनाथन का इस्तीफा

यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे मेघालय के राज्यपाल वी षण्मुगनाथन ने इस्तीफा दे दिया। दरअसल राजभवन के कर्मियों के एक समूह ने उन पर राज्यपाल के कार्यालय की गरिमा से गंभीर समझौता करने का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाए जाने की मांग की थी जिसके बाद राज्यपाल ने इस्तीफा दिया।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 67 वर्षीय षण्मुगनाथन ने पद से इस्तीफा दे दिया है।
इस्तांबुल : सैंटा क्लॉज बन नाइट क्लब में अंधाधुंध गोलीबारी की, 39 की मौत

इस्तांबुल : सैंटा क्लॉज बन नाइट क्लब में अंधाधुंध गोलीबारी की, 39 की मौत

तुर्की का प्रमुख शहर इस्तांबुल में सैंटा क्लॉज के वेष धरे बंदूकधारियों ने नाइट क्लब में अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 लोग घायल हुए हैं।
गांव बचेंगे तभी भारत बचेगा

गांव बचेंगे तभी भारत बचेगा

आज के गांव संचार क्रांति से तो जुड़ गये हैं लेकिन संवेदनशीलता और भाईचारा वहां से खत्म हो रही है, जो उनकी विशिष्ट पहचान थी। यह चिंता कांस्टीटयूशन क्लब में रविवार की शाम जिंदगी पाउंडेशन द्वारा साहित्यायन ट्रस्ट के विशेष सहयोग से आयोजित वर्तमानमेंगांव विषयक संगोष्ठी में शामिल लगभग सभी वक्ताओं ने व्यक्त की। लेखक राजेश सक्षम को सुरेन्द्र तिवारी सम्मान से नवाजा गया। यह कार्यक्रम दिवंगत साहित्‍यकार सुरेंद्र तिवारी की याद में आयोजित किया गया।
पतंजलि के स्वामी बालकृष्ण 100 सबसे अमीर भारतीयों में

पतंजलि के स्वामी बालकृष्ण 100 सबसे अमीर भारतीयों में

योग गुरू रामदेव के करीबी सहयोगी बालकृष्ण 100 सबसे अमीर भारतीयों की फॉर्व्स सूची में शामिल हो गए हैं। उनके पास पतंजलि आयुर्वेद में 97 प्रतिशत हिस्सेदारी है और उससे उनकी हैसियत 2.5 अरब डॉलर की हो गयी है। फॉर्व्स की इस 100 सबसे अमीर भारतीयों की सूची में बालकृष्ण का 48वां स्थान है।
गुलाबी गेंद से खेलने का अनुभव नहीं : सिमंस

गुलाबी गेंद से खेलने का अनुभव नहीं : सिमंस

वेस्टइंडीज के कोच फिल सिमंस ने कहा है कि उनकी टीम के लिए पाकिस्तान के खिलाफ दिन-रात्रि टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करना काफी मुश्किल होगा क्योंकि उन्हें गुलाबी गेंद से खेलने का पर्याप्त अनुभव नहीं है।
दूसरे टी20 से पहले रात की नींद उड़ गई थी : मनदीप सिंह

दूसरे टी20 से पहले रात की नींद उड़ गई थी : मनदीप सिंह

दूसरे टी20 में अर्धशतक जड़कर भारत को जिंबाब्वे के खिलाफ टी20 श्रृंखला में बराबरी दिलाने वाले युवा बल्लेबाज मनदीप सिंह ने कहा कि दबाव के कारण मैच से पहले रात को उनकी नींद उड़ गई थी लेकिन मैदान पर कदम रखते ही दबाव खत्म हो गया।
ओरलैंडो गोलीबारी के दौरान भारतीय मूल के मरीन ने बचाई कई लोगों की जान

ओरलैंडो गोलीबारी के दौरान भारतीय मूल के मरीन ने बचाई कई लोगों की जान

ओरलैंडो के समलैंगिक क्लब पर हुए आतंकवादी हमले के दौरान कई लोगों की जान बचाने को लेकर भारतीय मूल के एक पूर्व मरीन की खूब प्रशंसा हो रही है। इस हमले में 49 लोगों की मौत हो गई थी।
डे-नाइट टेस्ट का है भविष्य : हैडली

डे-नाइट टेस्ट का है भविष्य : हैडली

न्यूजीलैंड के महान क्रिकेटर सर रिचर्ड हैडली ने डे-नाइट (दिन-रात्रि) टेस्ट मैचों को आगे बढ़ाने के बारे में बुधवार को कहा कि यह भविष्य के लिये फायदेमंद है क्योंकि यह सिर्फ दर्शकों को ही आकर्षित नहीं करेगा बल्कि टीवी के दर्शकों के लिये भी ज्यादा मुनासिब होगा।
Advertisement
Advertisement
Advertisement