एक साथ दो बच्चों का जन्म एक आम बात है। वहीं, एक साथ तीन बच्चों का जन्म होना भी अब एक आम बात हो गई है, लेकिन एक साथ चार बच्चों का जन्म होना किसी अनोखी घटना से कम नहीं है।
सीबीआई के शिकंजे में फंसे आरजेडी सु्प्रीमो लालू यादव के समर्थन में अब कांग्रेस खुलकर सामने आई है। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने आज उनके पक्ष्ा में बयान देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर भ्ाी निशाना साधा है।
एक तरफ जहां मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन उग्र होता जा रहा है वहीं कई ऐसे वाकये भी सामने आ रहे हैं जो काफी तकलीफदेह हैं। एक बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाया है कि किसान आंदोलन से उसका कोई लेना-देना नहीं था फिर भी पुलिस ने उसकी पिटाई की है।
अरुणाचल प्रदेश से चोरी की गई एक 900 साल पुरानी भगवान बुद्ध की प्रतिमा आज राजधानी दिल्ली से बरामद की गई है। मूर्ती चोरी के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।