उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। कल वे केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली, ऊर्जा मंत्री पियूष गोयल और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से भेंट किए थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कजाकिस्तान में चल रहे शंघाई सहयोग सम्मेलन (एससीओ) के दौरान कहा कि मोदी ने कहा कि आतंकवाद की फंडिंग बंद होनी चाहिए। इशरों ही इशारों में पीएम मोदी ने पाक पर निशाना साधा है।
मध्य प्रदेश के मंदसौर में फायरिंग में 6 किसानों की मौत के बाद लोगों का आक्रोश उबाल पर है। इस बीच मंदसौर के डीएम और एसपी का तबादला कर दिया गया। वहीं कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। प्रशासन से हेलिकॉप्टर लैडिंग की अनुमति नहीं मिलने की वजह से वे पहले उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचे और फिर वहां से सड़क के रास्ते मोटरसाइकिल से मध्य प्रदेश जा रहे हैं।
भगौडे घोषित किए जा चुके विजय माल्या सोमवार को अचानक विराट कोहली की डिनर पार्टी में नजर आए। जब वहां मौजूद भारतीय खिलाड़ियों ने माल्या को भाव नहीं दिया तो माल्या जल्दी ही वहां से निकल लिए।
देशभर में कई जगहों पर NIA की छापेमारी के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हुर्रियत के कई अलगाववादी नेताओं को नजरबंद कर दिया है। गौरतलब है कि छापों के बाद कई अलगाववादियों के पाकिस्तान से फंड लेने के बात सामने आ रही है। इनके बाद पुलिस ने हुर्रियत के कई नेताओं को उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया है।
एक युवा नेता और सांसद को मंहगे फोन लेने की वजह से पार्टी से निलंबित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पार्टी ने रीताब्रता बनर्जी को उनके लाइफस्टाइल की वजह से पार्टी से सस्पेंड किया है।
मवेशियों की खरीद-फरोख्त के संबंध में सरकार के नए नियम का विरोध अब केरल के बाद तमिलनाडु में भी दिखने लगा है। केंद्र सरकार के फैसले के विरोध में तमिलनाडु के छात्रों ने बीफ पार्टी का आयोजन किया।
राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्ष को लामबंद करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कोशिशे तेज कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने अपनी रणनीति फाइनल करने के लिए 26 मई को सभी विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है। संसद की लाइब्रेरी बिल्डिंग होने वाली इस बैठक में अगर सहमति बनी तो हो सकता है कि उसी दिन विपक्ष अपने साझा उम्मीदवार के नाम की घोषणा भी कर दे।
केन्द्र में अपने तीन साल पूरे करने जा रही भाजपा जहां जश्न की तैयारी में है, वहीं आम आदमी पार्टी ने मोदी सरकार के खिलाफ ट्विटर वार छेड़ दिया है। आज सुबह से ही ट्विटर पर आप ने भाजपा को कई मोर्चों पर घेरने की कोशिश की है।