राजस्थान के बालेसर में एयरफोर्स का एमआईजी-23 एयरक्राफ्ट विमान क्रैश हो गया। तीन दिन के भीतर यह दूसरी बड़ी हवाई दुर्घटना है। मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश में इंडियन एयरफोर्स का हेलिकॉप्टर भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस तरह सैन्य विमानों का दुर्घटनाग्रस्त होना भारत के लिए चिंता का सबब है।
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस आज एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। यह हादसा हेलीकॉप्टर के लैंडिंग के दौरान हुआ, जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। हादसे के दौरान मुख्यमंत्री अपनी टीम समेत हेलीकॉप्टर में सवार थे।
एयर इंडिया के कर्मचारी के साथ मारपीट करने के मामले फंसते जा रहे शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस (एफआईए) ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए सांसद गायकवाड़ को ब्लेक लिस्ट कर दिया है।
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के वरिष्ठ नेता प्रवीण तोगडि़या ने आज नागपुर में कहा कि वे हिंदुओं के लिए एक संरक्षण योजना लेकर आएंगे ताकि देश में उत्पीड़न से उन्हें रक्षा प्रदान की जा सके।
महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात और मध्य प्रदेश में हर दूसरा बच्चा किसी न किसी रूप से यौन शोषण से पीड़ित रहा है। यह बात प्लान इंडिया नाम के एक एनजीओ द्वारा राज्यों पर तैयार की गई एक रिपोर्ट में सामने आई है।
शीर्ष डेमोक्रेटिक सांसदों और मानवाधिकार संगठनों ने मुस्लिम-बहुल देशों से आए प्रवासियों की सूची तैयार करने की नीति को फिर से बहाल करने की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रप की कथित योजना की आलोचना की है।
महाराष्ट्र की सत्ता में साझेदार शिवसेना और भाजपा ने 212 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनावों के लिए गठबंधन का शुक्रवार को एलान किया। आपसी मतभेद भुलाकर नगरीय चुनावों में एक साथ विरोधी दलों का सामना करने की यह रणनीति महाराष्ट्र की राजनीति में काफी बदलावा ला सकती है।
केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि वर्ष 2018 तक भारत पाक सीमा को सील कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश पर किसी तरह की आंच नहीं आने दी जाएगी।