हरमनप्रीत कौर की 115 गेदों में 171 रनों की आतिशी पारी की बदौलत टीम इंडिया ने छह बार की विजेता और डिफेंडिगं चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में 12 साल बाद जगह बना ली है। फाइनल में उसका मुकाबला रविवार को लार्ड्स में घरेलू टीम इंग्लैंड से होगा।
विश्व में मोदी सरकार की लोकप्रियता किस हद तक बढ़ी है इसका सबूत जानी-मानी कंपनी फोर्ब्स ने एक ट्वीट के माध्यम से पेश्ा किया है। फोर्ब्स ने अपने ट्वीट में बताया है कि अपनी वर्तमान सरकार पर भरोसा करने वाले देशों में भारत पहले नंबर पर है।
भारत के खिलाड़ियों का आजकल सुनहरा दौर चल रहा है। क्रिकेट के इतर दूसरे खेलों में भारतीय खिलाड़ी आए दिन बड़े उलटेफेर कर तहलका मचा रहे हैं। हाल ही में बैडमिटंन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने इंडोनेशिया ओपन और ऑस्ट्रेलिया ओपन जीतकर कीर्तिमान स्थापित किया था।
भारत सहित दुनिया भर में एक बार फिर से साइबर हमला हुआ है। इसका शिकार भारत के मुंबई स्थित कंटेनर पोर्ट जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (JNPT) समेत दुनिया की 20 बड़ी कंपनियां हुई हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विदेशी दौरे के दौरान अमेरिका के वॉशिंगटन पहुंचे, जहां पर भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कई आहम बातें कहीं।
वेस्टइंडीज को अंदाजा है कि उनका विजयरथ चालू है...ओवर की चौथी गेंद ...ओह गेंद सीधी मुंह पर.....काफी दर्दनाक.....बहुत ही दर्दनाक..... मुझे अक्सर ताज्जुब होता है कि बल्लेबाज ने सुरक्षा के सारे साजो-सामान क्यों नहीं पहने थे। प्यार और जंग में सब जायज है।
क्रिकेट की चकाचौंध के सामने जिस हॉकी को हमने लगभग भूला-सा दिया, आज उसने खेल प्रेमियों को खुश होने की बड़ी वजह दी। भारतीय हाॅॅॅकी ने आज वो किया, जिसकी उम्मीद क्रिकेट में की जा रही थी। सबकी निगाहें क्रिकेट पर रही, लेकिन कामयाबी हॉकी में मिली।