कांग्रेस के मुख्य सचेतक और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने कानूनी नोटिस में आरोप लगाया कि उनके खिलाफ नंद कुमार सिंह चौहान ने दुर्भावनापूर्ण अभियान चलाया, जिसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रसारित किया।
सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल एनकाउंटर की जांच को लेकर केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है। गत वर्ष अक्टूबर में मध्य प्रदेश पुलिस ने जेल से फरार प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के आठ सदस्यों को मुठभेड़ में मार गिराने का दावा किया था।
बॉलिवुड के कई बड़े नाम इन दिनों ईडी के सवालों के घेरे पर हैं। शाहरुख खान ही बच्चन परिवार और अजय देवगन भी शामिल है। बच्चन परिवार के सभी सदस्यों से भी पिछले 13 सालों में विदेश भेजे गए पैसे की जानकारी मांगी गई है।
जम्मू कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में सोमवार को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना ने भीषण गोलीबारी की और मोर्टार दागे, जिसमें सेना के एक जवान और नौ साल की एक बच्ची की मौत हो गई है। गोलीबारी में तीन अन्य व्यक्ति घायल भी हुए हैं।
फिल्म अभिनेता अभिताम बच्चन ने पिता हरिवंश राय बच्चन की कविता सुनाए जाने पर आप नेता कुमार विश्वास को कानूनी नोटिस दिया है। इस पर कुमार ने माफी मांगते हुए इसका वीडियो यूट्यूब से हटाने की बात कही है।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में एक बार फिर पाकिस्तानी सेना ने युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए नियंत्रण रेखा पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में एक दंपती की मौत हो गई और उनके दो बच्चे घायल हो गए हैं।