वंदे मातरम् पर छिड़ी बहस के बीच केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को कहा कि वंदे मातरम् गाना अपनी पसंद की बात है और जो लोग इसे गाने से इंकार कर रहे हैं उन्हें देशद्रोही नहीं करार दिया जा सकता।
शिवसेना ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला है। उपराष्ट्रपति चुनाव में गोपाल कृष्ण गांधी को विपक्षी दलों की ओर से उम्मीदवार बनाए जाने पर शिवसेना ने कटाक्ष किया है।
हरियाणा पुलिस ने 15 दलित एक्टिविस्टों पर ‘राजद्रोह’ का केस दर्ज किया है। इसमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले दो छात्र भी शामिल हैं। इन पर सरकार के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का आरोप है।
हरियाणा की एक अदालत ने योग गुरु रामदेव के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारी किया है। बाबा रामदेव पर आरोप है कि रोहतक में सद्भावना सम्मेलन के दौरान उन्होंने भड़काऊ भाषण दिया था।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े किसान संगठन ने किसानों की समस्याओं के लिए केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। भारतीय किसान संघ ने किसानों के संकट के लिए केंद्र की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है और उसे अविवेकपूर्ण बताया।