Advertisement

Search Result : "romil vohra killed"

सशस्त्र सीमा बल के काफिले पर आतंकी हमला, दो जवान शहीद

सशस्त्र सीमा बल के काफिले पर आतंकी हमला, दो जवान शहीद

श्रीनगर के बाहरी इलाके में स्थित जकूरा के पास सशस्त्र सीमा बल के काफिले पर शुक्रवार शाम को हुए आतंकी हमले में दो जवान शहीद हो गए। आठ अन्य घायल हुए हैं। शहीदों में सशस्त्र सीमा बल और जम्मू एवं कश्मीर पुलिस के एक-एक जवान शामिल हैं। आतंकियों की तलाश में इलाके में सुरक्षा बलों का अभियान जारी है। आतंकवादियों ने सशस्त्र सीमा बल की गाड़ी पर उस समय हमला बोला, जब जवान शहर में अपनी ड्यूटी के बाद कैंप वापस लौट रहे थे।
राजनाथ ने अमरनाथ में दर्शन किए

राजनाथ ने अमरनाथ में दर्शन किए

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा ने अन्य श्रद्धालुओं के साथ शनिवार को दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा में पवित्र हिमलिंग के दर्शन किए और इसके साथ ही वार्षिक यात्रा शुरू हो गई।
ढाका हमला: आतंकियों ने सभी बंधकों को गला रेतकर मारा

ढाका हमला: आतंकियों ने सभी बंधकों को गला रेतकर मारा

बांग्लादेश की राजधानी ढाका के गुलशन इलाके में रेस्तरां में आतंकियों ने बंधक बनाए लोगों को निर्मम तरीके से मारा। आतंकियों ने 20 विदेशी नागरिकों की गला रेतकर हत्या कर दी। बांग्लादेशी कमांडो ने छह आतंकवादियों को मार गिराया और एक को जिंदा पकड़ लिया। ढाका पुलिस के दो अधिकारी भी शहीद हो गए।
पिथौरागढ़ में सौ साल में ऐसा बादल नहीं फटा, 12 लोगों की मौत, 25 लापता

पिथौरागढ़ में सौ साल में ऐसा बादल नहीं फटा, 12 लोगों की मौत, 25 लापता

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और चमोली जिले के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार तड़के भारी बारिश होने और बादल फटने से 12 लोगों की मौत हो गयी तथा दर्जनों घर जमींदोज हो गये और मलबे में कई लोग दब गये। पिथौरागढ़ जिले के सिंघली क्षेत्र में बादल फटने से आठ लोगों की मौत हुई और 25 अन्य लापता हो गये।
आत्मघाती हमले से दहला काबुल, 40 मरे

आत्मघाती हमले से दहला काबुल, 40 मरे

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल गुरुवार को धमाकों से दहल गई। काबुल के बाहरी हिस्से में हुए विस्फोट में पुलिस के 40 जवानों के मारे जाने की खबर है। कुछ आम लोग भी मारे गए हैं।
महाराष्‍ट्र : सेना के हथियार डिपो में आग, दो अधिकारियों और 15 जवानों की मौत

महाराष्‍ट्र : सेना के हथियार डिपो में आग, दो अधिकारियों और 15 जवानों की मौत

महाराष्ट्र के वर्धा जिले के पुलगांव में केंद्रीय आयुध डिपो में आग लग गई है। सेना के सबसे बड़े हथियार डिपो में आग लगने से दो अधिकारियों और 15 जवानों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आयुध डिपो में आग देर रात करीब डेढ़ बजे लगी। आग पर काबू पाने की कोशिशें देर रात से जारी है लेकिन बीच-बीच में हो रहे धमाकों की वजह से ऑपरेशन में परेशानी आ रही है।
महबूबा का भाजपा से मतभेद से इनकार, राज्यपाल से मिलना तय

महबूबा का भाजपा से मतभेद से इनकार, राज्यपाल से मिलना तय

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती आज दोपहर को जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एन एन वोहरा से मुलाकात सरकार बनाने का दावा पेश करेंगी। पीडीपी नेता के साथ राज्य के भाजपा नेता भी होंगे।
मयंक की आक्रामक पारी, भारत ए ने द. अफ्रीका को हराया

मयंक की आक्रामक पारी, भारत ए ने द. अफ्रीका को हराया

मयंक अग्रवाल के 49 गेंद में 87 रन की मदद से भारत ए ने टी20 अभ्यास मैच में मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से हराकर उसे लंबे भारत दौरे का जीत के साथ आगाज करने से महरूम कर दिया।
अब मिस्र में आईएस का कहर, 60 मरे

अब मिस्र में आईएस का कहर, 60 मरे

मिस्र में अशांत सिनाई प्रायद्वीप में आईएस के हथियारबंद आतंकवादियों ने बुधवार को विभिन्न सैन्य चौकियों पर तीन आत्मघाती बम हमलों समेत एक साथ कई हमले किए जिनमें मिस्र के कम से कम 60 जवान मारे गए। यह इलाके में अब तक हुए सबसे बड़े हमलों में से एक है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement