दक्षिण कोरिया की शीर्ष अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में राष्ट्रपति पार्क ग्युन हे के खिलाफ संसद में महाभियोग को बरकरार रखते हुए उन्हें बर्खास्त कर दिया।
दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन दूसरी पारी में एक विकेट पर 38 रन बनाकर पांच रन की बढ़त हासिल कर ली। न्यूजीलैंड ने केन विलियम्सन (130 रन) के शतक और बीजे वाटलिंग (50) के अर्धशतक से पहली पारी में 341 रन बनाकर पहली पारी के हिसाब से 33 रन की बढ़त बनायी थी।
दक्षिण कोरिया की संवैधानिक अदालत ने आज एक ऐतिहासिक और सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के तहत राष्ट्रपति पार्क ग्यू हे को उनके पद से बर्खास्त कर दिया। अदालत के आदेश के बाद पार्क के समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में दो लोगों की मौत भी हो गई है।
केन विलियम्सन की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन स्टंप तक तीन विकेट गंवाकर 177 बना लिये जबकि उनका सीनियर बल्लेबाज रास टेलर रिटायर्ड हर्ट हो गया।
पाकिस्तान की सेना भारत को असंतुलित करने और कश्मीर विवाद पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को मध्यस्थ बनाने की कोशिश के तहत भारत पर हमला करने वाले आतंकवादी संगठनों की लगातार मदद कर रही है।
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में लगभग एक हजार वर्ष पुरानी भगवान गणेश की प्रतिमा को पहाड़ी से गिराकर खंडित कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक इस घटना में नक्सलियों का हाथ हो सकता है।
कांग्रेस ने सवाल किया कि उत्तराखंड में 21 जनवरी को संयुक्त कमांडर सम्मेलन का आयोजन क्यों किया जा रहा है जबकि राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर राजनीतिक फायदे के लिए सशस्त्र बलों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।
अमेरिका चीन को यह स्पष्ट संकेत देगा कि दक्षिण चीन सागर (एससीएस) पर उसे अपने कृत्रिम द्वीपों को खाली कर देना चाहिए। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा विदेश मंत्री पद के लिए नामित रेक्स टिलरसन ने विवादित जलक्षेत्र में साम्यवादी दिग्गज चीन की बेहद चिंताजनक गतिविधियों पर हमला बोलते हुए यह चेतावनी दी।
दक्षिण कन्नड़ से भाजपा सांसद नलिन कटील ने कहा हैै कि अगर उनकी पार्टी के नेता के बेटे कार्तिक के हत्यारों को दस दिन के भीतर नहीं पकड़ा गया तो दक्षिण कन्नड़ को आग के हवाले कर दिया जाएगा।