उत्तरी पाकिस्तान में पाकिस्तानी सेना के हेलिकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में नार्वे और फिलीपींस के राजदूतों के अलावा मलेशिया और इंडोनेशिया के राजदूतों की पत्नियां भी शामिल थीं। पाकिस्तानी तालिबान का दावा है कि इस हेलिकॉप्टर को गिराने के लिए उसने एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल का इस्तेमाल किया था।
नासा का अंतरिक्ष यान मैसेंजर बुध ग्रह की सतह पर क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसके कारण इसके ऐतिहासिक 11 वर्षीय अभियान का अंत हो गया। इस अभियान ने ग्रह के बारे में महत्वपूर्ण आंकड़े और इसकी हजारों तस्वीरें उपलब्ध करवाई थीं।