सेरेना ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर खुद स्नैपचैट के जरिए शेयर की थी। सेरेना इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट कर अपने फैंस को मां बनने से पहले लगातार अपडेट कर रही थीं। हाल ही में उन्होंने वैनिटी फेयर मैगजीन के कवर पेज पर तस्वीर के लिए बेबी बंप के साथ न्यूड पोज दिया था।
अर्जुन पुरस्कार और खेल रत्न पुरस्कार की सूची में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसका मतलब है कि टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और भारोत्तोलक संजीता चानू को अर्जुन पुरस्कार नहीं मिल सकेगा।
भारत के खिलाड़ियों का आजकल सुनहरा दौर चल रहा है। क्रिकेट के इतर दूसरे खेलों में भारतीय खिलाड़ी आए दिन बड़े उलटेफेर कर तहलका मचा रहे हैं। हाल ही में बैडमिटंन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने इंडोनेशिया ओपन और ऑस्ट्रेलिया ओपन जीतकर कीर्तिमान स्थापित किया था।
हाल ही में कोच्ची मेट्रो ने अपने स्टाफ में ट्रांसजेंडरों की नियुक्ति कर ऐतिहासिक काम किया था। अब कोच्चि में ही किन्नरों को खुशी मनाने का एक और मौका मिल रहा है।
सीधी सादी लड़की को बहादुरी से परदे पर दिखाने वाली कहानी ने लोगों को बहुत प्रभावित किया था। यह कहानी थी क्वीन। निर्देशक थे विकास बहल। अब इन्हीं विकास बहल पर एक महिला सहकर्मी ने उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
लॉन टेनिस के सर्वकालिक चैंपियन रोजर फेडरर ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी स्पेन के राफेल नडाल को इस साल लगातार चौथे मुकाबले में हराकर अपनी टेनिस प्रतिभा का गजब परिचय दिया है। फेडरर ने नडाल को 6-3, 6-4 से हराकर मियामी ओपन का खिताब जीत लिया।
श्रद्धा कपूर के अभिनय को लेकर किसी को कोई शक नहीं है। हॉफ गर्लफ्रेंड के बाद उनकी आने वाली फिल्म हसीना : द क्वीन ऑफ मुंबई का पोस्टर जारी हुआ और इस पोस्टर में उनका चेहरा बता रहा है कि वह हसीना के किरदार को शानदार ढंग से निभाएंगी।
पाकिस्तान में नागरिक समाज के सदस्यों और शिक्षाविदों ने भारतीय स्वतंत्राता सेनानी भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव की 86वीं पुण्यतिथि के मौके पर मांग उठाई है कि इन तीनों की अन्यायपूर्ण हत्याओं के लिए ब्रिटेन की महारानी को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए।
रोजर फेडरर चोट से उबरने के बाद लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। साल की शुरुआत में उन्होंने रॉफेल नडाल को पीटकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता। इसके अलावा उन्होंने नडाल को हाल ही में दोबारा मात दी है। फेडरर ने रविवार को अपने हमवतन स्टैन वावरिंका को हराकर इंडियन वेल्स का खिताब जीता। शीर्ष क्रम के विजेता खिलाड़ियों को इस तरह आसानी से हराने के बाद फेडरर पर टेनिस प्रेमियों की उम्मीदें दोबारा जगते जा रही हैं।