Advertisement

Search Result : "third death anniversary"

मप्र में बस पानी से भरे खड्ड में गिरी, 13 की मौत

मप्र में बस पानी से भरे खड्ड में गिरी, 13 की मौत

मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में नामली के पास शुक्रवार सुबह एक निजी बस के पानी से भरे खड्ड में गिर जाने से 13 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गये। हादसे में तीन व्यक्तियों को सकुशल बचा लिया गया।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस से अब तक 12 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं।
दुनिया में सबसे लंबे समय तक राज करने वाले थाईलैंड के राजा का निधन

दुनिया में सबसे लंबे समय तक राज करने वाले थाईलैंड के राजा का निधन

थाईलैंड के नरेश भूमिबोल अदुल्यदेज का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया और इसके साथ ही इस देश में राजशाही के सात दशक के सुनहरे दौर का अंत हो गया।
यमन में हुए हवाई हमले में 140 लोग मारे गए, 525 घायल

यमन में हुए हवाई हमले में 140 लोग मारे गए, 525 घायल

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, शनिवार को यमन में हुए हवाई हमले में 140 लोग मारे गए हैं और 525 लोग घायल हो गए हैं। संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने बताया कि ये लोग एक अंत्येष्टि कार्यक्रम के लिए जमा हुए थे। हमला सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गुट ने किया था।
कानपुर की न्‍यायिक मजिस्‍ट्रेट की संदिग्‍ध परिस्थितियों में मौत

कानपुर की न्‍यायिक मजिस्‍ट्रेट की संदिग्‍ध परिस्थितियों में मौत

कानपुर सर्किट हाउस आफीसर्स कॉलोनी में रहने वाली कानपुर देहात की न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय प्रतिभा गौतम का शव पंखे पर लटकता मिला। उनके दोनों हाथों की नस कटी हुई थी। शव देख ऐसा लग रहा था कि उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। हालांकि पुलिस में भी अभी दो मत हैं, कुछ अधिकारी इसे आत्महत्या ही मान रहे हैं। कुछ दिन पहले ही प्रतिभा का अधिवक्ता पति से किसी बात को लेकर विवाद भी हुआ था। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही प्रतिभा के परिजन उरई से कानपुर पहुंच गए हैं।
चार साल में तीसरे क्लीन स्वीप की दहलीज पर टीम इंडिया

चार साल में तीसरे क्लीन स्वीप की दहलीज पर टीम इंडिया

श्रृंखला जीतकर नंबर वन की रैंकिंग पक्की कर चुकी भारतीय क्रिकेट टीम कल से इंदौर में शुरू हो रहा तीसरा टेस्ट जीतकर अपनी सरजमीं पर एक और क्लीन स्वीप की कोशिश में होगी।
बापू और शास्‍त्री जी को देश ने किया याद

बापू और शास्‍त्री जी को देश ने किया याद

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर रविवार को पूरे देश ने याद किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने विजय घाट जाकर पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं 2 अक्टूबर 2014 को गांधी जयंती पर शुरू हुए स्वच्छ भारत अभियान के आज दो बरस पूरे हो गए हैं।
डेंगू-चिकनगुनिया के बाद स्‍क्रब टाइफस से बचें, अब तक 24 की मौत

डेंगू-चिकनगुनिया के बाद स्‍क्रब टाइफस से बचें, अब तक 24 की मौत

हिमाचल के जंगलों से निकलकर शहर तक फैलने वाली नई बीमारी स्‍क्रब टाइफस से अब तक 24 लोगों की जान चली गई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 855 से ज्यादा लोग इसके संक्रमण में है। इसके लक्षण डेंगू और चिकनगुनिया की तरह हैं और इसी के चलते लोगों में आमतौर पर इसका पता लगाना और भी मुश्किल हो जाता है। यह बीमारी घास में मौजूद पिस्सुओं के काटने से होती है।
मध्य प्रदेश में 116 बच्चों की मौत पर मानवाधिकार आयोग ने मांगा जवाब

मध्य प्रदेश में 116 बच्चों की मौत पर मानवाधिकार आयोग ने मांगा जवाब

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पिछले पांच महीनों में मध्य प्रदेश के शेओपुर जिले में कुपोषण संबंधी बीमारियों के कारण 116 बच्चों की मौत की खबरों पर राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है।
मुसलमानों को न पुरस्कार दो, न तिरस्कार करो बल्कि उन्हें अपनाओ: मोदी

मुसलमानों को न पुरस्कार दो, न तिरस्कार करो बल्कि उन्हें अपनाओ: मोदी

केरल के कोझीकोड में दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती मनाने और अपनी राष्ट्रीय परिषद के बहाने भाजपा ने मुसलमानों को भी साधने की कोशिश शुरू कर दी है। राष्ट्रय परिषद को संबोधित करते हुए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुसलमानों को वोट की मंडी का माल नहीं समझा जाना चाहिए।
स्मार्ट सिटी की तीसरी लिस्ट जारी, वाराणसी समेत 27 शहर बनेंगे स्मार्ट

स्मार्ट सिटी की तीसरी लिस्ट जारी, वाराणसी समेत 27 शहर बनेंगे स्मार्ट

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू ने मंगलवार को स्मार्ट शहरों की तीसरी लिस्ट जारी की। स्मार्ट सिटी की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के साथ धार्मिक स्थल के रूप में प्रसिद्ध अमृतसर और अजमेर समेत 27 शहर शामिल हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement