भारत और पाकिस्तान के बीच का मौजूदा तनाव अब व्हाइट हाउस के साइबर क्षेत्र में पहुंच गया है जहां दोनों देशों ने याचिकाएं दायर की हैं और ओबामा प्रशासन से जवाब मांगा है।
रिलायंस कैपिटल के चेयरमैन अनिल अंबानी ने आज अपने पुत्र अनमोल का नए निदेशक के रूप में परिचय कराते हुए कहा कि वह अपने साथ काफी अच्छा भाग्य लाए हैं। उनके बोर्ड में शामिल होने के बाद से कंपनी के शेयर मूल्य में 40 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अनमोल इफेक्ट आगे भी जारी रहेगा।
अपने नए नाटक के साथ मंच पर वापसी कर रहे अभिनेता निर्देशक सतीश कौशिक का मानना है कि रंगमंच पर बॉलीवुड कलाकारों की मौजूदगी थियेटर में दर्शकों की तादाद बढ़ाने में मददगार होती है।
जम्मू कश्मीर के पूंछ जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने आज एक और आतंकवादी को ढेर कर दिया। इसके साथ ही पुंछ में जारी अभियान में मारे गए कुल आतंकवादियों की संख्या बढ़ कर चार हो गई है। हालांकि इस मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हुआ है। सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ अब भी जारी है।
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने कहा है कि पद की जिम्मेदारी संभालने से पहले तक उन्हें इस बारे में कुछ भी पता नहीं था कि राष्ट्रपति भवन किस तरह से काम करता है। उन्होंने कहा कि पद की शपथ लेने से दो दिन पहले इस बारे में जानकारी लेने के लिए उन्होंने अपनी बेटी को इस आलीशान भवन में भेजा था।
रियो ओलंपिक से लौटी भारतीय एथलीट सुधा सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रियो दि जिनेरियो से लौटने के बाद उनका बेंग्लुरू के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनके जीका वायरस से पीडि़त होने का संदेह है।
गोरक्षा के एक जघन्य मामले में कर्नाटक के उडुप्पी में विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी और एक अन्य व्यक्ति को जख्मी कर दिया। भाजपा कार्यकर्ता कथित तौर पर गायों को बूचड़खाने लेकर जा रहा था।
दिल्ली की एक अदालत ने फिल्म 'पीपली लाइव' के सह निर्देशक महमूद फारुकी को एक अमेरिकी महिला से बलात्कार के मामले में दोषी करार दिया है। फारूकी की सजा पर 2 अगस्त को अदालत फैसला करेगी।
गोवा में महिला सशक्तीकरण की दिशा में सकारात्मक संकेत देखने को मिला है। दरअसल राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण :एनएफएचएस: में यह पाया गया है कि राज्य में 93.8 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी घर के फैसलों में होती है। एनएफएचएस आर्थिक सर्वेक्षण 2015-16 का एक हिस्सा है जिसे यहां चल रहे राज्य विधानसभा सत्र के दौरान पेश किया गया। हालिया सर्वेक्षण के आंकड़ों से यह संकेत मिलता है कि पिछले दशक से इस बार घर के फैसले लेने में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है।