Advertisement

Search Result : "trump attack"

सशस्त्र सीमा बल के काफिले पर आतंकी हमला, दो जवान शहीद

सशस्त्र सीमा बल के काफिले पर आतंकी हमला, दो जवान शहीद

श्रीनगर के बाहरी इलाके में स्थित जकूरा के पास सशस्त्र सीमा बल के काफिले पर शुक्रवार शाम को हुए आतंकी हमले में दो जवान शहीद हो गए। आठ अन्य घायल हुए हैं। शहीदों में सशस्त्र सीमा बल और जम्मू एवं कश्मीर पुलिस के एक-एक जवान शामिल हैं। आतंकियों की तलाश में इलाके में सुरक्षा बलों का अभियान जारी है। आतंकवादियों ने सशस्त्र सीमा बल की गाड़ी पर उस समय हमला बोला, जब जवान शहर में अपनी ड्यूटी के बाद कैंप वापस लौट रहे थे।
ट्रंप पर पांच महिलाओं ने लगाया यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ का आरोप

ट्रंप पर पांच महिलाओं ने लगाया यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ का आरोप

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में एक महीने से भी कम वक्त बचा है और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप एक के बाद एक नए विवादों में घिरते जा रहे हैं। ताजा मामले में पांच महिलाओं ने ट्रंप पर उत्पीड़न और जबरदस्ती छूने का आरोप लगाया है।
नहीं चाहिए रेयान का समर्थन : ट्रंप

नहीं चाहिए रेयान का समर्थन : ट्रंप

महिलाओं के बारे में भद्दी टिप्पणी से नाराज कई रिपब्लिकन सदस्यों के डोनाल्ड ट्रंप का साथ छोड़ने के बाद उपेक्षा के शिकार रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ने कहा कि वह गैर समर्थन से उकता चुके हैं और उन्हें प्रतिनिधि सभा के स्पीकर पॉल रेयान जैसे पार्टी नेताओं के समर्थन की जरूरत नहीं है।
ओबामा ने कहा, राष्ट्रपति बनने के लिए ट्रंप में बुनियादी ईमानदारी नहीं है

ओबामा ने कहा, राष्ट्रपति बनने के लिए ट्रंप में बुनियादी ईमानदारी नहीं है

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने डोनाल्ड ट्रंप की तीखी निंदा की है और कहा है कि ट्रंप का वह मिजाज, जानकारी या बुनियादी ईमानदारी नहीं है जो राष्ट्रपति बनने के लिए जरूरी होती है।
महिलाओं का शिकारी और महाशोषक था बिल क्लिंटन : ट्रंप

महिलाओं का शिकारी और महाशोषक था बिल क्लिंटन : ट्रंप

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को महिलाओं का शिकारी और सबसे खराब शोषक बताते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने आज कहा है कि अगर उनकी डेमोक्रेट प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन और उनके पति और अधिक अनुचित टेप जारी करेंगे तो वे उनके खिलाफ अपने हमलों को और तेज कर देंगे। एंब्रिज पेनसिल्वेनिया में एक रैली में ट्रंप ने कहा, अगर वे अनुचित बातों के और टेप जारी करेंगे तो हम भी बिल और हिलेरी द्वारा किए गए अनुचित कामों के बारे में बोलते रहेंगे।
ट्रंप का साथ जारी रखने के मुद्दे पर बंटी रिपब्लिकन पार्टी

ट्रंप का साथ जारी रखने के मुद्दे पर बंटी रिपब्लिकन पार्टी

राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के महिलाओं के खिलाफ बेहद अपमानजनक टिप्पणियों वाले ऑडियो एवं वीडियोटेप सामने आने के बाद रिपब्लिकन पार्टी ट्रंप का साथ देने के मुद्दे पर बुरी तरह बंटी नजर आ रही है।
कश्मीर: पंपोर में मुठभेड़ जारी, शोपियां में सीआरपीएफ गश्ती दल पर ग्रेनेड हमला

कश्मीर: पंपोर में मुठभेड़ जारी, शोपियां में सीआरपीएफ गश्ती दल पर ग्रेनेड हमला

श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंपोर इलाके में स्थित एक सरकारी इमारत में छिपे आतंकियों के साथ आज लगातार दूसरे दिन सुरक्षा बलों की मुठभेड़ जारी है। वहीं दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में एक सीआरपीएफ गश्ती दल पर आज ग्रेनेड से हमला किया गया जिसमें दो जवानों समेत नौ लोग घायल हो गए।
ट्रंप ने लिया हिलेरी को जेल भेजने का संकल्प

ट्रंप ने लिया हिलेरी को जेल भेजने का संकल्प

महिलाओं के खिलाफ अपनी अभद्र टिप्पणियों के चलते आलोचनाओं का सामना कर रहे डोनाल्ड ट्रंप ने आज हिलेरी क्लिंटन के पति पर यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर हमला बोला। इसके साथ ही ट्रंप ने संकल्प लिया कि यदि वह चुने जाते हैं तो अपनी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी हिलेरी को विदेश मंत्री रहने के दौरान निजी ईमेल सर्वर इस्तेमाल करने पर झूठ बोलने के लिए जेल भेज देंगे।
सर्जिकल स्‍ट्राइक : आईएसआई जैश से संसद में हमले कराकर बदला लेगी!

सर्जिकल स्‍ट्राइक : आईएसआई जैश से संसद में हमले कराकर बदला लेगी!

पाक अधिकृत कश्मीर में भारतीय सेना की ओर से किए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की आईएसआई जवाब देने के लिए बेचैैन है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की ये खुफिया एजेंसी भारत में आतंकी हमले करवा कर बदला लेने की फिराक में है।
केरल: राजनीतिक हिंसा जारी, कन्नूर में माकपा कार्यकर्ता की हत्या

केरल: राजनीतिक हिंसा जारी, कन्नूर में माकपा कार्यकर्ता की हत्या

केरल के कन्नूर जिले में सोमवार को सत्ताधारी पार्टी सीपीएम के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। इस वारदात के पीछे कथित तौर पर राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं का हाथ बताया जा रहा है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement