दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा पत्र जारी किया।जिसमें दिल्ली की साफ-सफाई के साथ 10 रूपय में भोजन देने का भी वादा किया है।
ईवीएम में छेड़छाड़ के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी के भीतर ही मतभेद बढ़ते जा रहे हैैं। ईवीएम में छेड़छाड़ के आरोप को नकारने वाले पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर उनकी ही पार्टी के नेता मनीष तिवारी ने सवाल उठाया है। तिवारी का कहना है कि साल 2010 और 2001 में जब अमरिंदर सिंह पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष थे, तब उन्होंने बताया था कि ईवीएम से कैसे छेड़छाड़ की जा सकती है।
पांच राज्यों के चुनाव परिणामों में कुछ राज्यों में सीटों के रुझान और कुछ स्पष्ट परिणाण बता रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में भारी बहुमत की ओर है।
उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा के बहुमत की ओर बढ़ने से उत्साहित केंद्रीय मंत्रियों ने कहा कि यह भारत की राजनीति में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं और पूरा देश विकास के लिए जाति, धर्म और पंथ के बंधन को तोड़कर मोदीजी की अगुवाई में आगे बढ़ने को तत्पर है।
अमेरिका के ट्रंप प्रशासन को एच-1 बी वीजा मामले में अपनी स्थिति पर फिर से विचार करना चाहिये, यदि वह वीजा कटौती के अपने रुख पर आगे बढ़ता है तो यह भारत-अमेरिका संबंधों में एक भावनात्मक अवरोध बन खड़ा हो सकता है। यह बात भारत के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कही।
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने पीएम नरेंद्र मोदी के चुनावी भाषणों पर तंज कसा है। पीएम मोदी के हरदोई में दिए भाषण का उल्लेरख करते हुए लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी का हवाला देते कहा कि उत्तर प्रदेश ने उन्हें गोद लिया है तो क्या, लेकिन यूपी उनका माई-बाप है।
उन्होंने प्रधानमंत्री से 'अब न हंसाने' का निवेदन भी किया। लालू प्रसाद ने किसी का नाम लिए बिना ट्वीट कर लिखा, 'पंजाब में खून का बेटा और उत्तर प्रदेश में दत्तक पुत्र! गजब है रे भाई..इतना मत हंसाओ!'
कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद केंद्र सरकार तीन तलाक प्रथा को हटाने के लिये बड़ा कदम उठा सकती है। प्रसाद ने गाजियाबाद में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि महिलाओं की जिंदगी और सम्मान को चोट पहुंचाने वाली इस प्रथा को बंद किये जाने की जरुरत है।
खादी के कैलेंडर के से भले ही गांधी जी गायब हो गए हों लेकिन टोपी के माध्यम से गांधी लगता है भारतीय जनता पार्टी में आ जाएंगे। आज 91 साल के दिग्गज कांग्रेसी नेता नारायण दत्त तिवारी अपने बेटे रोहित शेखर के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।