एक गरिमामय समारोह में डॉ. सुनीता जैन को उनकी कृति क्षमा के लिए 25वां व्यास सम्मान प्रदान किया गया। डॉ. जैन ने क्षमा के माध्यम से तुलसीदास-रत्नावली के संबंधों का मार्मिक वर्णन किया है।
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के एक राज्यमंत्री की पत्नी से कुछ लोगों द्वारा ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार ब्लैकमेल करने वाले ने मंत्री की पत्नी से दो करोड़ रुपये की मांग की है और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री की पत्नी ने दिल्ली के तुगलक रोड पुलिस थाने में एक्सटॉर्शन और ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज कराई है।
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के दिग्गज मुस्लिम नेता आजम खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गाय के मांस को लेकर जोरदार हमला बोला है।उन्होंने गरजते हुए कहा कि पीएम मोदी फाइव स्टार होटलों में बीफ बंद कराएं और अगर वो ऐसा नहीं कर पा रहे है तो अपने पद से इस्तीफा दे दें।
आजम ने पत्नी को अपने से दूर रखने पर भी पीएम मोदी पर निशाना साधा। आजम ने कहा कि पीएम मोदी अभी तक पत्नी को तो घर नहीं लाए, उसे उसका हक नहीं दिया। लेकिन देश में बेटियों को हक देने के लिए बड़े जोर शोर से बोलते हैं। आजम ने कहा कि जो इंसान पत्नी को साथ नहीं रख पाया, वह बेटियों का क्या खाक सम्मान करेगा।
संगीत सरहदें नहीं जानती, जाति, धर्म और बंटवारा नहीं मानती। पत्तों-पत्तों, हवाओं के रेशों-रेशों, बादलों के रुनझुन सी बूंदों में, हर रंगों की झलकियों में प्रतिपल ध्वनियां प्रवाहित होती हैं।
सेकंड हैंड हस्बैंड नाम से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहीं टीना आहूजा अपने दम पर आ रही हैं। अपने यानी कि हर नई आने वाली लड़कियों के लिए गॉडफादर की भूमिका निभाने वाले सलमान खेमे से उनका फिलहाल कोई ताल्लुक नहीं है।
आम आदमी पार्टी के विधायकों के ग्रह नक्षत्र लगता है ठीक नहीं चल रहे हैं। पहले जितेंद्र सिंह तोमर फर्जीवाड़े में पकड़े गए। इसके बाद एक अन्य विधायक पूर्व कमांडो सुरिंदर सिंह पर फर्जी डिग्री का आरोप लग रहा है और अब पार्टी के चर्चित और विवादों में रहने वाले नेता सोमनाथ भारती आरोपों के घेरे में हैं।
भारत सरकार का कहना है कि पत्नी से बलात्कार की अवधारणा भारत में लागू नहीं हो सकती। क्योंकि यहां विवाह को संस्कार माना जाता है। इस तर्क के आधार पर सरकार ने वैवाहिक संबंधों में होने वाले बलात्कार को कानूनन अपराध बनाने से इंकार कर दिया है।