Advertisement

Search Result : "woman cricket"

जेनिंग्स का शतक, अश्विन ने दिलायी भारत को वापसी

जेनिंग्स का शतक, अश्विन ने दिलायी भारत को वापसी

दक्षिण अफ्रीका में जन्में सलामी बल्लेबाज कीटोन जेनिंग्स के अपने पदार्पण मैच में जमाये गये शतक से शानदार शुरूआत करने वाले इंग्लैंड को रविचंद्रन अश्विन ने चौथे टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन आखिरी सत्र में गुरुवार को यहां कुछ करारे भटके देकर भारत को वापसी दिलायी।
कैटरीना बोलीं, वैवाहिक बलात्कार पर महिलाओं को आवाज उठानी चाहिए

कैटरीना बोलीं, वैवाहिक बलात्कार पर महिलाओं को आवाज उठानी चाहिए

बाॅलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने कहा है कि महिलाओं को चुपचाप अत्याचारों को सहन करने के बजाय उनके खिलाफ होने वाले वैवाहिक बलात्कार एवं अन्य तरह के अपराध जैसे मुद्दों पर निश्चित तौर पर आवाज उठानी चाहिए। अभिनेत्राी का कहना है कि कभी कभी यहां तक कि शिक्षित महिलाएं भी सामाजिक नियम कायदों के दबाव में घुटती रहती हैं और एेसे मुद्दों पर खामोशी ओढ़ लेती हैं, लेकिन एेसे मामलों में उन्हें आवाज उठानी चाहिए।
पीएम मोदी की एक और स्‍ट्राइक, घरों में सोना रखने की लिमिट तय हुई

पीएम मोदी की एक और स्‍ट्राइक, घरों में सोना रखने की लिमिट तय हुई

केंद्र की मोदी सरकार ने नोटबंदी के बाद अब कालेधन के रूप में जमा सोने के खिलाफ स्‍ट्राइक की है। वित्त मंत्रालय ने घर में सोना रखने के लिए लिमिट तय कर दी है। नए नियमों के अनुसार अब विवाहित महिला अपने घर में 500 ग्राम तक सोना रख सकती हैं।
लोकसभा में सरकार से पूछा गया, क्या क्रिकेट में सट्टेबाजी को वैध करने का है विचार

लोकसभा में सरकार से पूछा गया, क्या क्रिकेट में सट्टेबाजी को वैध करने का है विचार

लोकसभा में गुरुवार को प्रश्नकाल में भाजपा के अनुराग ठाकुर ने सरकार से पूछा कि क्या अन्य कई देशों की तरह भारत में क्रिकेट में सट्टेबाजी को वैध करने का कोई विचार है। खेल मंत्री विजय गोयल ने कहा कि सट्टेबाजी खेलों में ही नहीं बल्कि कई क्षेत्रों में होती है और अगर उस पर रोक लगाई जाती है तो खेलों में सट्टेबाजी भी रक जाएगी।
महिलाओं ने हाजी अली दरगाह में मजार तक जाकर की जियारत

महिलाओं ने हाजी अली दरगाह में मजार तक जाकर की जियारत

पूजा के स्थलों में लैंगिक समानता के अभियान की जीत के प्रतीक के तौर पर महिलाओं को एक बेहतर सफलता परवान चढ़ी है। महिला कार्यकर्ताओं के एक समूह ने मुंबई के पवित्र हाजी अली दरगाह के भीतर मजार तक प्रवेश कर वहां जियारत की। कोर्ट के फैसले के बाद दरगाह ट्रस्‍ट बोर्ड ने दरगाह मेंं मजार तक महिलाओं के प्रवेश को मंजूरी दी थी।
भारत ने इंग्लैंड को आठ विकेट से हराया

भारत ने इंग्लैंड को आठ विकेट से हराया

एक बार फिर स्पिनरों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भारत ने तीसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन आज इंग्लैंड को आठ विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढत बना ली। भारत की स्पिन तिकड़ी आर अश्विन (तीन विकेट), रविंद्र जडेजा और जयंत यादव (दो-दो विकेट) ने दूसरी पारी में इंग्लैंड को 236 रन पर पवेलियन भेज दिया।
जडेजा और अश्विन के कमाल से भारत ने इंग्लैंड पर शिकंजा कसा

जडेजा और अश्विन के कमाल से भारत ने इंग्लैंड पर शिकंजा कसा

रविंद्र जडेजा के करियर के सर्वश्रेष्ठ 90 रन से पहली पारी में 134 रन की अहम बढत लेने के बाद हरफनमौला आर अश्विन की उम्दा गेंदबाजी की मदद से भारत ने दूसरी पारी में इंग्लैंड के शीर्षक्रम के चार विकेट निकालकर तीसरे क्रिकेट टेस्ट पर शिकंजा कस लिया।
इंग्लैंड को फिर फिरकी के फेर में फंसाने उतरेगी टीम इंडिया

इंग्लैंड को फिर फिरकी के फेर में फंसाने उतरेगी टीम इंडिया

पिछले मैच में शानदार जीत से उत्साहित भारतीय क्रिकेट टीम कल से मोहाली में शुरू हो रहे दूसरे मैच में भी इंग्लैंड को स्पिन के जाल में फंसाने के इरादे से उतरेगी।
कोहली ने कहा, सलामी बल्लेबाज के रूप में राहुल पहली पसंद

कोहली ने कहा, सलामी बल्लेबाज के रूप में राहुल पहली पसंद

भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को घोषणा की कि दोबारा फिट हुए लोकेश राहुल सलामी बल्लेबाज के रूप में टीम की पहली पसंद हैं जिससे यहां इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट श्रृंखला में खेलने की गौतम गंभीर की संभावनाएं लगभग खत्म हो गई हैं। राजकोट में पहले टेस्ट के दौरान दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजी के ध्वस्त होने के बाद राहुल को राजस्थान के खिलाफ मौजूदा रणजी मैच के बीच से हटाकर भारतीय टीम से जोड़ दिया गया।
'कमला हैरिस में अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बनने की क्षमता'

'कमला हैरिस में अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बनने की क्षमता'

हिलेरी क्लिंटन के इतिहास रचने के करीब आकर चूकने के बाद मीडिया की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कैलिफोर्निया की भारतीय मूल की अटॉर्नी जनरल कमला हैरिस में अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बनने की क्षमता है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement