Advertisement

Search Result : "words of gold"

एनडीटीवी इंडिया पर प्रतिबंध: सरकार और विपक्ष के बीच तेज हुआ वाकयुद्ध

एनडीटीवी इंडिया पर प्रतिबंध: सरकार और विपक्ष के बीच तेज हुआ वाकयुद्ध

हिंदी समाचार चैनल एनडीटीवी इंडिया पर केंद्र द्वारा एक दिन का प्रतिबंध लगाए जाने को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच आज वाकयुद्ध तेज हो गया। सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि यह देश की सुरक्षा के हित में है जबकि विपक्ष का कहना है कि यह कार्रवाई दूसरे आपातकाल की ओर ले जाएगी।
केरल में आवारा कुत्तों को मारने के लिए सोने के सिक्के

केरल में आवारा कुत्तों को मारने के लिए सोने के सिक्के

केरल में एक जाने-माने कॉलेज के पूर्व छात्रों के संगठन ने नगर निकाय के उन अधिकारियों को सोने के सिक्के देने की घोषणा की है जो 10 दिसंबर तक राज्य में अधिक से अधिक आवारा कुत्तों को मारेंगे। राज्य में पिछले चार महीनों में आवारा कुत्तों के हमलों में चार लोग मारे गए हैं और 700 से अधिक घायल हुए हैं।
देवेंद्र झाझरिया ने परालम्पिक में स्वर्ण पदक जीता, मोदी ने दी बधाई

देवेंद्र झाझरिया ने परालम्पिक में स्वर्ण पदक जीता, मोदी ने दी बधाई

भालाफेंक खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया परालम्पिक में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए जिन्होंने अपना ही विश्व रिकार्ड तोड़कर रियो खेलों में पीला तमगा जीता। एथेंस ओलंपिक 2004 में स्वर्ण पदक जीतने वाले देवेंद्र ने एफ 46 वर्ग में अपना ही विश्व रिकार्ड तोड़कर स्वर्ण पदक जीता। देवेंद्र का पिछला रिकार्ड 62 .15 मीटर का था जो उन्होंने एथेंस ओलंपिक 2004 में बनाया था। यहां उन्होंने 63.97 मीटर का रिकार्ड बनाया।
रियो पैरालंपिक: भारतीय खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, थंगावेलू ने स्वर्ण जीता

रियो पैरालंपिक: भारतीय खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, थंगावेलू ने स्वर्ण जीता

रियो पैरालंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने उस समय इतिहास रच दिया जब मरियाप्पन थंगावेलू परालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले तीसरे भारतीय बन गए जबकि वरूण भाटी ने टी42 ऊंची कूद में कांस्य पदक जीता।
योगेश्‍वर का मुकाबला आज, कांस्‍य-रजत के बाद क्‍या देश को मिलेगी सुनहरी कामयाबी

योगेश्‍वर का मुकाबला आज, कांस्‍य-रजत के बाद क्‍या देश को मिलेगी सुनहरी कामयाबी

रियो ओलंपिक में भारत को अभी तक कांस्‍य और रजत की कामयाबी हासिल हुई है। पहलवान योगेश्‍वर दत्‍त रविवार शाम को क्‍या देश को सुनहरी कामयाबी दिला पाएंगे। इस पर समूचे देश की निगाहें टिकी हुई हैं।
आेलंपिक : फाइनल में पीवी सिंधु हारी, रजत पदक से करना पड़ेगा संतोष

आेलंपिक : फाइनल में पीवी सिंधु हारी, रजत पदक से करना पड़ेगा संतोष

रियो ओलंंपिक में शुक्रवार का दिन भारत के लिए एक स्वर्णिम अवसर बनकर नहीं आया। देश की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु गोल्ड मेडल नहीं जीत पाई। वह स्‍पेन की विश्‍व नंबर वन कैरोलिना मारिन की चुनौती नहीं ध्‍वस्‍त कर पाईं। फाइनल में उन्‍हें मारिन ने तीन गेम तक चले मुकाबले में 21-19, 12-21, 15-21 से हरा कर भारत की उम्‍मीदों को तोड़ दिया। इस तरह पीवी सिंधु ने सिल्वर मेडल जीत देश को रजत सम्‍मान दिलाया।
सिंगापुर के गुमनाम तैराक ने फेल्प्स को हराकर किया बड़ा उलटफेर

सिंगापुर के गुमनाम तैराक ने फेल्प्स को हराकर किया बड़ा उलटफेर

सिंगापुर के जोसेफ स्कूलिंग ने 100 मीटर बटरफ्लाय तैराकी में तरणताल के शहंशाह माइकल फेल्प्स को हराकर बड़ा उलटफेर करने के साथ ही अपने देश को ओलंपिक में पहला स्वर्ण पदक दिलाया।
नडाल को युगल में स्वर्ण, पुइग और कर्बर महिला फाइनल में

नडाल को युगल में स्वर्ण, पुइग और कर्बर महिला फाइनल में

स्पेन के टेनिस धुरंधर रफेल नडाल ने अपना दूसरा ओलंपिक स्वर्ण जीत लिया जबकि एकल सेमीफाइनल में पहुंचकर तीसरा पीला तमगा जीतने की ओर कदम बढ़ा लिया।
प्रेमजी-नाडार फोर्ब्‍स के 100 अमीर प्रौद्योगिकी सम्राटों की सूची में

प्रेमजी-नाडार फोर्ब्‍स के 100 अमीर प्रौद्योगिकी सम्राटों की सूची में

विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी और एचसीएल के सह-संस्थापक शिव नाडार भारत के ऐसे दो अरबपति हैं जो फोर्ब्‍स के प्रौद्योगिकी क्षेत्र के 100 सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल हैं और उन्होंने गूगल प्रमुख एरिख श्मिट और उबर के मुख्य कार्यकारी टैविस कैलानिक से पहले शीर्ष 20 उद्योगपतियों में जगह बनाई है। प्रौद्योगिक क्षेत्र के इन 100 सबसे अमीर उद्योगपयितों की सूची में शीर्ष स्थान पर माइक्रोसाफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स हैं जिनके पास अनुमानित संपत्ति 78 अरब डाॅॅलर है।
सेरेना का पांच स्वर्ण जीतने का सपना रियो में टूटा

सेरेना का पांच स्वर्ण जीतने का सपना रियो में टूटा

सेरेना विलियम्स का पांचवां ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने का सपना यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना ने तोड़ दिया। सेरेना की हार से रियो ओलंपिक में महिला टेनिस खिताब के लिये अब खुला मुकाबला हो गया है। शीर्ष वरीयता प्राप्त और गत चैम्पियन सेरेना कंधे की चोट के कारण जूझती नजर आई। उसे 13 साल जूनियर खिलाड़ी ने 6 -4, 6-3 से हराया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement