अमेरिका ने कहा है कि उसने वर्ष 2008 के मुंबई हमलों में लश्कर ए तैयबा के ऑपरेशंस कमांडर जकी उर रहमान लखवी की संलिप्तता संबंधी विश्वसनीय सबूत पाकिस्तान के साथ साझा किए हैं।
पिछले सप्ताह फर्ग्युसन में हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने अफ्रीकी मूल के एक अमेरिकी युवक पर आरोप तय किए हैं। इस गोलीबारी में दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए थे और पहले भी नस्ली तनाव का शिकार बन चुके इस मिसौरी शहर में एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए थे।
अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए ने इराक, सीरिया और उत्तर कोरिया के साथ पाकिस्तान को वैश्विक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों के रूप में चिह्नित करते हुए कहा है कि ये देश नीति निर्माताओं के सामने सामरिक एवं रणनीतिक चुनौतियां पेश करते हैं।
अमेरिका की एक शीर्ष कारोबारी संस्था ने भारत में बीमा कानून (संशोधन) विधेयक को मंजूरी मिलने की प्रशंसा करते हुए कहा है कि इस तरह के कानून से निवेश को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार पैदा होंगे और वित्तीय स्थिरता आएगी।
ईरान से परमाणु करार को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अब तक सिर्फ इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निशाने पर थे मगर अब ओबामा प्रशासन को देश के भीतर से ही चुनौती मिली है। इस मुद्दे पर अमेरिका के रिपाब्लिकन सीनेटर खुलकर ओबामा प्रशासन के खिलाफ खड़े हो गए हैं।
भारत में बलात्कार की संस्कृति का हवाला देते हुए भारतीय छात्र को इंटर्नशिप के लिए मना करने वाली जर्मन प्रोफेसर बेक सिकिंगर भारत में जर्मन राजदूत की चिट्ठी के जरिये झाड़ के बाद बेशक अपने कहे से मुकर गईं हों लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इन दिनों भारत सरकार और भारतीयों की जो छवि सामने आई है वह भारतीयों के लिए शर्मनाक है।
एक ओर जहां हम निर्भया गैंगरेप के आरोपियों से संबंधित डॉक्यूमेंट्री के प्रसारण पर पाबंदी लगाने में जुटे हैं और इसपर देश में अच्छी-खासी बहस चल रही है वहीं अमेरिका में वहां के एक टीवी स्टेशन ने जेल में बंद एक कैदी का इंटरव्यू प्रसारित किया है जिसने यह कह कर सनसनी फैला दी है कि अगर वह गिरफ्तार नहीं होता तो अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को मार गिराता।
वॉशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति के निवास स्थान ह्वाइट हाउस में जोरदार धमाके की वजह से वहां अफरा-तफरी मच गई। धमाके के कुछ ही देर बाद राष्ट्रपति ओबामा अपने परिवार के साथ के ह्वाइट हाउस के दक्षिणी आंगन से एक हेलिकॉप्टर में बाहर निकलने वाले थे।
दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास से कोरियाई क्षेत्र में फैले तनाव की पृष्ठभूमि में गुरुवार की सुबह दक्षिण कोरिया में अमेरिका के राजदूत मार्क लिपर्ट पर उस समय हमला हुआ जब वह भाषण दे रहे थे।