बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का कहना है कि महिलाओें को स्तन कैंसर को लेकर शर्मिंदगी महसूस नहीं करनी चाहिए और उसे अन्य किसी रोग के तौर पर ही लेना चाहिए।
वर्दी वाला गुंडा उपन्यास को लेकर चर्चित हुए उपन्यासकार वेद प्रकाश शर्मा का मेरठ में 62 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने इंटरनेशनल खिलाड़ी, सबसे बड़ा खिलाड़ी समेत कई फिल्मों की पटकथा भी लिखी थी।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि केन्द्र सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिये कि इलाज कराने में लोगों की जेब खाली ना हो जाए। डब्ल्यूएचओ यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज के नेशनल प्रोफेशनल ऑफिसर डॉ चंद्रकांत लहरिया ने कहा, भारत में सरकार को ऐसा तंत्र विकसित करने की जररत है जिसमें यह सुनिश्चित हो कि स्वास्थ्य सेवाएं लेते समय लोग गरीब ना बन जाए।
दुनिया की सबसे ज्यादा वजन वाली महिलाओं में से एक मिस्र की 36 वर्षीय एमन अहमद वजन घटाने का इलाज कराने के लिए आज यहां पहुंची। एमन का यहां के एक अस्पताल में इलाज होना है। 500 किलोग्राम वजन वाली एमन को अस्पताल ले जाने के लिए क्रेन की मदद से उस पलंग समेत उठाया गया जिसपर वह मिस्र से यहां आई हैं।
दिल्ली के एक निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने जांघ के मांस का उपयोग करके मुंह के कैंसर से जूझ रहे एक व्यक्ति की जीभ को फिर से बनाने का करिश्मा कर दिखाया है। ऑपरेशन के बाद उस व्यक्ति के बोलने की क्षमता में भी सुधार देखा गया है। हालांकि वह अपनी जीभ से स्वाद नहीं ले सकता।
तनावपूर्ण और अनियमित जीवनशैली, बच्चों को स्तनपान नहीं करवाना, धूम्रपान और प्रदूषण महिलाओं में स्तन कैंसर का जोखिम बढ़ाते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक देश में स्थिति पहले ही काफी खराब है। भारत में हर साल स्तन कैंसर के एक लाख नए मामले सामने आ रहे हैं और चिकित्सकों का मानना है कि बदलती जीवनशैली और कामकाज के तरीके ऐसे ही रहे तो ये मामले और बढ़ेंगे।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के स्वायत्त संस्थान राष्ट्रीय कैंसर रोकथाम और अनुसंधान संस्थान (एनआईसीपीआर) और आयुष मंत्रालय के स्वायत्त संस्थान अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) के बीच एक सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया।
राजस्थान के आईएएसई विश्वविद्यालय सरदारशहर और श्री भंवरलाल डूगड़ आयुर्वेद विश्वभारती संस्थान ने संयुक्त रूप से राजधानी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में शिविर लगाकर डेंगू व चिकनगुनिया के मरीजों की मुफ्त जांच की और उन्हें संबंधित दवाएं भी निःशुल्क वितरित की गईं।
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के बेहतर स्वास्थ्य के लिए चेन्नई में अपोलो हॉस्पिटल के बाहर लोग दुआएं मांग रहे हैं। भारी संख्या में अस्पताल के बाहर जुटे लोगों ने जयललिता के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की। बता दें कि बीते 13 दिनों से तबीयत खराब होने के चलते जयललिता अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि अपोलो अस्पताल ने कहा कि जयललिता की सेहत में ‘सुधार हो रहा’ है और एंटीबायटिक एवं अन्य क्लीनिकल उपायों को अपनाने के साथ-साथ पहले की तरह इलाज जारी है।
हिमाचल के जंगलों से निकलकर शहर तक फैलने वाली नई बीमारी स्क्रब टाइफस से अब तक 24 लोगों की जान चली गई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 855 से ज्यादा लोग इसके संक्रमण में है। इसके लक्षण डेंगू और चिकनगुनिया की तरह हैं और इसी के चलते लोगों में आमतौर पर इसका पता लगाना और भी मुश्किल हो जाता है। यह बीमारी घास में मौजूद पिस्सुओं के काटने से होती है।