भारतीय वायुसेना का सी 17 ग्लोबमास्टर विमान भारतीय नागरिकों को लेकर तड़के करीब सवा तीन बजे शहर के अंतरराष्टीय हवाई अड्डे पर उतरा। इस विमान में सवार सभी यात्रियों को संकटग्रस्त यमन से बचा कर यहां लाया गया है।
अभिनेता अमिताभ बच्चन को मिस्र की एकेडमी ऑफ आर्ट्स ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी है। सिनेमा के क्षेत्र में योगदान के लिए अमिताभ बच्चन को एकेडमी ने यह सम्मान दिया।
अप्रवासी भारतीय महिला पूर्वी पटेल को अमेरिका में भ्रूण हत्या के मामले में सजा सुनाई गई है। अमेरिका में भ्रूण हत्या में दोषी पाए जाने और सजा का यह बिलकुल पहला मामला है। पूर्वी पटेल पर गैरकानूनी ढंग से अॉनलाइन गर्भपात की दवा खरीदने का भी शक था।
इंडिया ओपन बैडमिंटन चैम्पियन साइना नेहवाल और किदाम्बी श्रीकांत ने अपना बेहतरीन फार्म बरकरार रखते हुए मलेशिया ओपन सुपर सीरिज के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।
यमन में शिया विद्रोहियों और सरकारी तथा पड़ोसी देशों की सेनाओं के बीच जबरदस्त संघर्ष के बीच वहां फंसे भारतीयों में से 349 अदन से नौसेना के एक पोत से मंगलवार देर रात जिबूती पंहुच गए। यमन के पड़ोसी देश जिबूती से उन्हें जल्द ही विमानों से मुंबई लाया जाएगा।
हिंसाग्रस्त यमन से भारतीयों को निकालने के लिए भेजे गए भारत के दो जंगी जहाज उन यात्री जहाजों को जलदस्यु रोधी सेवाएं भी उपलब्ध कराएंगे जो फंसे नागरिकों को वापस लाने के लिए जिबूती बंदरगाह भेजे गए हैं।
भारत सरकार ने यमन में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने की कोशिश शुरू कर दी है। एअर इंडिया ने अशांत यमन में फंसे सैकड़ों भारतीयों को लाने के लिए आज अपना पहला विमान भेजा।
पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस पर आयोजित पार्टी में पहुंचे केंद्रीय मंत्री रिटायर्ड जनरल वीके सिंह ने ट्वीट के जरिए जो गुस्सा निकाला वह मीडिया के लिए नहीं बल्कि नरेंद्र मोदी की सरकार पर भी है। क्योंकि वीके सिंह को ऐसे समय में उस कार्यक्रम में जाने के लिए कहा गया जिसके लिए वह तैयार नहीं थे और मीडिया में सरकार की जगह सिंह की किरकिरी हुई।