रक्षाबंधन पर उत्तर प्रदेश की सियासत के अनोखे रंग देखने को मिले। राजनैतिक अनबन के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बंधन के इस पर्व में अपने चाचा और सरकार में मंत्री शिवपाल यादव के घर पहुंचे।
उत्तर प्रदेश में अपनी खोई पैैठ बढ़ाने के लिए कांग्रेस हर संभव प्रयास कर रही है। अंबेडकर की विचारधारा को ध्यान में रखते हुए दलित समाज को अपने से जोड़ने के लिए पार्टी ने भीम ज्योति यात्रा का पिछले साल सफल आयोजन किया। अब वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर 20 अगस्त को भीम भोज का आयोजन करेगी।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भले ही अपने राज्य को बीमारू राज्य से निकाल कर विकसित राज्य की श्रेणी में लाने का दावा करते हों पर यूनीसेफ की रिपोर्ट इससे अलग स्थिति की ओर संकेत करती है।
समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव अपने राजनीतिक कुनबे में संतुलन बनाने के दो ही दिन बाद ‘वोट बैंक’ अपने पाले में करने का प्रयास करते नजर आए। एआइएमआइएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का नाम लिये बगैर उन्हें अहसान फरामोश कह दिया। साथ ही उन्होंने चीन, सीमा सुरक्षा, कश्मीर पर केंद्र सरकार को भी कठघरे में खड़ा किया।
उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री और मंत्रियों के वेतन में वृद्धि का निर्णय किया है। निर्णय के अनुसार अब मंत्रियों का वेतन 12 हजार से बढ़कर 40 हजार रुपये हो जायेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री को विधायक के वेतन के एक लाख एक हजार आठ रुपये अलग से मिलेंगे। वेतन में यह परिवर्तन 1981 के बाद किया गया है। देश में सर्वाधिक वेतन पंजाब के मुख्यमंत्री को मिलता है, उसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री। तीसरा स्थान जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री का है।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह के परिवार की लड़ाई अब खुलकर सामने आ गई है। बसपा प्रमुख मायावती ने इसको दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि उत्तर प्रदेश की शासन-प्रशासन व्यवस्था पर इसका और भी ज़्यादा बुरा असर पड़ेगा।
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। पार्टी ने प्रदेश भर में प्रचार अभियान की रणनीति तैयार कर ली है। 21 अगस्त से पार्टी प्रदेश भर के लगभग सभी जिलों में यात्रा निकालेगी जिसमें पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
चुनाव सिर पर हो तो बधाई देने के लिए नेताओं को बस बड़ी-बड़ी होर्डिंग्स लगाने की देर रहती है। लेकिन होर्डिंग्स में क्या लिखना है इस बात का पता नहीं है। देश जहां आजादी की 70वीं वर्षगांठ मना रहा है वहीं सपा नेताओं ने गणतंत्र और रक्षाबंधन की बधाई देनी शुरू कर दी।
उत्तर प्रदेश के बलिया के चर्चित नरही गोलीकांड में भाजपा कार्यकर्ता की मौत पर क्षेत्रीय भाजपा विधायक उपेंद्र तिवारी खूब रोए। विधायक ने ये आंसू अपने कार्यकर्ता विनोद राय के लिए बहाए, जो उनके थाने पर धरना की वजह से पुलिस की गोली का शिकार हुआ।
समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश में पार्टी की सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार से व्यथित होकर इस्तीफे की बात कहने वाले राज्य के वरिष्ठ काबीना मंत्री शिवपाल सिंह यादव के समर्थन में आज खुलकर बोले और कहा कि शिवपाल के खिलाफ पार्टी में साजिश हो रही है। उन्होने कहा कि अगर शिवपाल पार्टी छाेड़कर गये तो पार्टी टूट जाएगी।