 
 
                                    विवादों के बीच नेहरू मेमोरियल के निदेशक का इस्तीफा
										    विवादों के बीच नेहरू स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय के निदेशक महेश रंगराजन ने इस्तीफा दे दिया है। नेहरू स्मारक संग्रहालय सिर्फ नेहरू पर केंद्रित होना चाहिए या फिर इसके दायरे में दूसरी हस्तियां भी आनी चाहिए, इसे लेकर संस्था आजकल चर्चाओं में है। मिली जानकारी के अनुसार, सरकार ने रंगाराजन का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। 										
                                                                                
                                     
                                                 
  
  
  
  
  
  
  
			 
                     
                    