सांसदों को क्षेत्र के विकास के लिए अब पांच करोड़ नहीं बल्कि पच्चीस करोड़ चाहिए तभी जाकर विकास का काम हो सकेगा। इसलिए विकास निधि बढ़ाए जाने का सभी सांसद स्वागत कर रहे हैं।
नए खेल राज्यमंत्री विजय गोयल के घर 10, अशोक रोड पर इन दिनों बधाई का तांता लगा हुआ है। मिलने वालों की भीड़ है। इस मौके पर उन्होंने नई खेल नीति, ओलंपिक में संभावनाओं और खेल संबंधी कुछ सवालों के जवाब दिए।
रियो ओलंपिक में भाग लेने जा रही महिला पहलवानों के लिए अच्छी खबर है। अब उनके साथ महिला फिजियो भी जायेगी। खेल मंत्रालय ने फैसला किया है कि पहलवानों के दल के साथ एक महिला फिजियो भी जायेगी। इस बार ओलंपिक में आठ पहलवानों का दल भाग लेगा। पांच पुरुष और तीन महिलाएं। पहले यह तय किया गया था कि टीम के साथ सिर्फ एक फिजियो (पुरुष) जायेगा। पर, महिला पहलवानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह तय किया गया है कि अब टीम के साथ एक महिला फिजियो भी जायेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह जब से देश और भाजपा की कमान संभाले हैं तब से पार्टी के 75 साल पार हो चुके बड़े-बुजुर्ग नेताओंं को धीरे-धीरे किनारे किया जा रहा है। लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी को मार्गदर्शक का दर्जा देकर सक्रिय राजनीति से अलग किया गया। शांता कुमार और यशवंत सिन्हा को भी अलग-थलग कर दिया गया। इसके बाद मध्य प्रदेश के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर और सरताज सिंह समेत कुछ अन्य मंत्रियों को राज्य मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया गया।
आत्मघाती आतंकवादी हमलों को ‘युद्ध’ के नाम पर जायज ठहराने वाले विवादास्पद प्रचारक जाकिर नाइक ने बाकायदा वीडियो कांफ्रेंस में ऐलान कर दिया कि वह इस साल तो भारत नहीं लौटने वाला है। जाकिर नाइक पर इस्लाम धर्म के धुंआधार प्रचार के नाम पर बड़ी संख्या में लोगों को उत्तेजित करने एवं उन्हें आतंकवादी बनाने के गंभीर आरोप बांग्लादेश तक ने लगाए हैं।
रियो ओलंपिक के लिये भारतीय दल को शुभकामनायें देते हुए खेलमंत्री विजय गोयल ने गुरुवार को बताया कि पांच अगस्त से शुरू हो रहे ओलंपिक के दौरान दिल्ली और राष्टीय राजधानी क्षेत्र में अहम स्थानों पर बड़ी स्क्रीनों पर चौबीसों घंटे ये खेल दिखाये जायेंगे।
दादरी के अखलाक हत्याकांड में गुरूवार को एक नया मोड़ आ गया जब एक स्थानीय अदालत ने कथित गौकशी के मामले में अखलाक के परिवार के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दे दिया।
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दुनिया के सबसे लंबे चरखे का अनावरण मंगलवार को हुआ। चरखा महात्मा गांधी के आदर्शों-विचारों के साथ भारत के सर्वांगीण विकास और सद्भावना का प्रतीक है।
मोदी सरकार में विस्तार के बाद केंद्रीय मंत्रियों ने कहा कि जो जिम्मेवारी मिली है उसे पूरी ईमानदारी से निभाया जाएगा। कैबिनेट विस्तार में विजय गोयल और फग्गन सिंह कुलस्ते को छोड़कर सभी राज्यमंत्री पहली बार बने हैं।