Advertisement

Search Result : " हालात"

बारिश में बाढ़ जैसे हालात, जोधपुर में वाहन बहे

बारिश में बाढ़ जैसे हालात, जोधपुर में वाहन बहे

लगातार हो रही बारिश के चलते देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। हिमाचार प्रदेश में बारिश के कारण फिर से भूस्खलन हुआ। असम में भी बाढ़ के हालात गंभीर बने हुए हैं और देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र में रविवार को भी बारिश जारी रही। गुजरात के मोरबी जिले के टनकारा तालुका में अधिक बारिश होने से कई डैम में जलस्तर बढ़ गया जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। राजस्थान के जोधपुर में मूसलाधार बारिश से दोपहिया वाहन सड़कों पर तैरते नजर आए। लोगों ने दुकानें नहीं खोली और घरों में कैद रहे। मानसून की पहली बारिश में सड़कों पर नदी नालों की तरह पानी बहा। इसमें बहती गाड़ियों को पकड़ने के लिए लोग मशक्कत करते रहे।
चैंपियन ट्राफी में इंडिया के सामने करो या मरो जैसे हालात

चैंपियन ट्राफी में इंडिया के सामने करो या मरो जैसे हालात

टीम इंडिया का आखिरी लीग मैच 11 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ है। सेमीफाइनल में जाने के लिए इंडिया को यह मैच हर हाल में जीतना होगा। अभी दो मैच में टीम इंडिया के दो प्वाइंट है और यह मैच जीतने के बाद उसके चार प्वाइंट हो जाएंगे। अगर यह मैच नहीं जीता तो इंडिया सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी।
Advertisement
Advertisement
Advertisement