Advertisement

Search Result : " AAM aadmi party"

महिला की हत्या के प्रयास के आरोप में आप विधायक अमानतुल्ला गिरफ्तार

महिला की हत्या के प्रयास के आरोप में आप विधायक अमानतुल्ला गिरफ्तार

एक महिला की हत्या का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने दिल्ली के ओखला विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान को गिरफ्तार किया है। अमानतुल्ला आम आदमी पार्टी के दसवें विधायक हैं जिन्हें किसी आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पंजाब में सिद्धू और प्रगट को लेकर कैप्टन ने की राहुल से चर्चा

पंजाब में सिद्धू और प्रगट को लेकर कैप्टन ने की राहुल से चर्चा

पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस चुकी कांग्रेस प्रदेश में होने वाली हर राजनीतिक हलचल का विश्लेषण कर रही है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रदेश के अन्य नेताओं के साथ समीक्षा बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
केजरीवाल का मोदी पर निशाना, बोले तानाशाही है केंद्र की प्रवृत्ति

केजरीवाल का मोदी पर निशाना, बोले तानाशाही है केंद्र की प्रवृत्ति

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला। मंगलवार को केजरीवाल ने कहा कि भाजपा नीत केंद्र सरकार अपनी घोर तानाशाही प्रवृत्ति के कारण सब कुछ नियंत्रित करना चाहती है।
पार्टी कन्वेंशन में ट्रंप विरोधी रिपब्लिकन डेलिगेट्स ने किया हंगामा

पार्टी कन्वेंशन में ट्रंप विरोधी रिपब्लिकन डेलिगेट्स ने किया हंगामा

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार के रूप में ट्रंप का नामांकन रोकने के लिए पार्टी नियमों को बदलवा पाने में असफल रहे विरोधी डेलीगेट्स ने पार्टी के कन्वेंशन में जमकर हंगामा किया। नारेबाजी और गतिरोध की वजह से रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन के प्रारंभिक सत्र में असहमति और बगावत खुलकर सामने आ गई।
सर्वदलीय बैठक में जीएसटी पर सहमति के संकेत, मोदी ने जताया आभार

सर्वदलीय बैठक में जीएसटी पर सहमति के संकेत, मोदी ने जताया आभार

संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक के दौरान केंद्र की मोदी सरकार को बड़ी कामयाबी मिलती नजर आ रही है। विपक्षी दलों की ओर से भी बिल पर समर्थन के सकारात्मक संकेत सामने आए हैं। बैठक के बाद कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कांग्रेस ‘जन समर्थक, विकास समर्थक’ किसी भी विधेयक का समर्थन करेगी।
बुधवार को इंग्लैंड के प्रधानमंत्री का पदभार संभालेंगी टेरेसा मे

बुधवार को इंग्लैंड के प्रधानमंत्री का पदभार संभालेंगी टेरेसा मे

डेविड कैमरून सरकार में सरकार में गृह मंत्री की भूमिका निभाने वाली टेरेसा मे बुधवार को इंग्लैंड के प्रधानमंत्री का पदभार संभालेंगी।
मलेरकोटला मामला: आप का आरोप, बादल ने गढ़ा पूरा मामला

मलेरकोटला मामला: आप का आरोप, बादल ने गढ़ा पूरा मामला

पंजाब के मलेरकोटला में एक धार्मिक पुस्तक की बेअदबी के मामले में अपने एक विधायक के शामिल होने के आरोप को खारिज करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने राज्य में सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है।
प्रियंका गांधी करेंगी उत्तर प्रदेश  में 200 जनसभाएं

प्रियंका गांधी करेंगी उत्तर प्रदेश में 200 जनसभाएं

कांग्रेस पार्टी के लगातार आग्रह के बाद प्रियंका गांधी ने यू पी विधानसभा चुनाव में पार्टी की सफलता के लिए करीब 200 सभाओं को संबोधित करने के लिए स्वीकृति दे दी है।
पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ में 33 लोगों की मौत

पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ में 33 लोगों की मौत

पाकिस्तान में भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ में 33 लोगों की मौत हो गई। खैबर पख्तूनख्वाह में अफगानिस्तान की सीमा से लगे इलाके में मूसलाधार बारिश की वजह से आई बाढ़ में आठ सुरक्षाकर्मियों की भी मौत हो गई।
निजी ईमेल मामले में एफबीआई ने हिलेरी क्लिंटन से की पूछताछ

निजी ईमेल मामले में एफबीआई ने हिलेरी क्लिंटन से की पूछताछ

अमेरिकी राष्ट्रपति के आगामी चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रबल दावेदार और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मंत्री रहने के दौरान निजी ईमेल का इस्तेमाल किए जाने के मामले की जांच के तहत एफबीआई ने उनसे करीब साढ़े तीन घंटे तक पूछताछ की।
Advertisement
Advertisement
Advertisement