नई दिल्ली म्यूनिसपल कारपोरेशन एनडीएमसी के वाइस चेयरपर्सन करण सिंह तंवर का कहना है कि आज के बदलते और प्रतिस्पर्धी युग में मीडिया का कार्य काफी चुनौती भरा है। तंवर ने यह भी कहा कि तमाम जटिलताओं के बीच भी मीडिया और उससे जुड़े लोग अपना शत प्रतिशत देकर समाज का सच सामने ला रहे हैं।
आॅस्कर जीतने से जुड़े मंत्र का खुलासा करते हुए एक नए अध्ययन में दावा किया गया है कि आपके आॅस्कर जीतने की संभावना तब बढ़ जाती है, जब आप अमेरिकी संस्कृति दर्शाने वाली फिल्म में एक अमेरिकी अभिनेता हों।
दक्षिणी कश्मीर की सुदूर पहाड़ियों पर तैनात राष्ट्रीय राइफल्स की एक इकाई में खुशी का माहौल है क्योंकि दुर्दांत आतंकवादी बुरहान वानी का सफाया करने को लेकर उसके तीन कर्मियों को सेना पदक से सम्मानित किया गया है। वानी के मारे जाने से घाटी में महीनों तक हिंसा रही थी।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता शरद पवार और भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी को इस साल देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा जाएगा। पवार की पार्टी एनसीपी को कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करप्ट पार्टी कहा था।
एलिस्टेयर कुक ने आज कहा कि वह भारत के खिलाफ श्रृंखला में शिकस्त को देखते हुए अपनी टेस्ट कप्तानी को खेलकर कोई बेवकूफाना फैसला नहीं करेंगे लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें यह सोचने की जरूरत है कि क्या वह कप्तान की भूमिका में सही व्यक्ति हैं।
वेस्टइंडीज के तूफानी गेंदबाजों का दृढ़ता से सामना करने की पहचान बनाने वाले महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने 1993 में मुंबई हमलों के दौरान साहस दिखाते हुए एक परिवार को बचाया था। गावस्कर के बेटे रोहन ने कल रात मुंबई खेल पत्रकार संघ (एसजेएएम) के स्वर्ण जयंती लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से अपने पिता को सम्मानित किए जाने के दौरान यह घटना याद की।
यूनीसेफ स्नोफेक बॉल पुरस्कार की शाम में भले ही केटी पेरी सबसे बड़ी सम्मानित शख्सियत रही हों, लेकिन इस कार्यक्रम में यूनीसेफ की तरफ से पॉप स्टार को पुरस्कार से नवाजने के लिए अचानक पहुंचकर हिलेरी क्लिंटन ने सबसे अधिक तालियां बंटोरी। हाल ही में संपन्न हुए अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में हार का सामना करने वाली हिलेरी को अपने बीच पाकर कार्यक्रम में मौजूद दर्शक चौंक गए और सम्मान में अपनी जगहों से खड़े होकर तालियां बजाने लगे।
नीती आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने कहा है कि मौजूदा सरकार की विमुद्रीकरण की नीति एक क्रांति है, जिससे निसंदेह देश तरक्की करेगा। कांत के अनुसार विमुद्रीकरण के बाद देश के बैंकों में डिपोजिट बढ़ेगी जिससे काफी सारे लाभ होंगे। मसलन ब्याज दरों में कमी आएगी। बाजार के तंत्र में भ्रष्टाचार कम होगा। आयकर स्लैब में कमी आएगी। कांत ने कहा कि विमुद्रीकरण से पहले 86 फीसदी धन का लेन देन कैश में हाेेता था। जिसमें भ्रष्टाचार और लीकेज की आशंका अधिक थी। विमुद्रीकरण के बाद इनमें कमी आएगी। ई कॉमर्स को बढ़ावा मिलेगा। बाजार में धन का लेन देन पारदर्शी बन सकेगा।