रणजीत सिंह को इंग्लैंड की ओर से 15 टेस्ट खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 44.95 के औसत से 989 टेस्ट रन बनाए। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 175 रहा। भारत के लिए वो कभी कोई मैच नहीं खेल पाए।
राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को अच्छी टीमों के चयन करने का पुरस्कार मिला है। पिछले दो वर्षों में पुरुष टीम ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं महिला टीम ने भी विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया था।
गुजरात राज्यसभा चुनाव की जंग अब चुनाव आयोग में चल रही है। कांग्रेस और भाजपा दोनों दो वोटों की वैधता को लेकर आमने सामने हैं। दोनों दलों के दिग्गज आयोग के सामने अपनी दलील रख रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि दो विधायक ने वोट देने के दौरान अपने वोट भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को दिखाए हैं, इन्हें खारिज किया जाना चाहए तो भाजपा ने उऩके आरोप को निराधार बताया है।