Advertisement

Search Result : " आतंकी हमला"

एलओसी के नजदीक सेना का सर्जिकल स्‍ट्राइक, आतंकी हुए ढेर

एलओसी के नजदीक सेना का सर्जिकल स्‍ट्राइक, आतंकी हुए ढेर

कश्‍मीर में उड़ी हमले के करीब दस दिन बाद भारत ने आखिरकार कार्रवाई कर दी है। भारतीय सेना ने लाइन ऑफ कंट्रोल के नजदीक आतंकियों के ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक करके 35 से 38 आतंकवादियों को ढेर किया है। भारतीय डीजीएमओ की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस करके गुरुवार को हमले पर जानकारी दी गई। इधर पाक ने कहा है कि क्रॉस बॉर्डर फायरिंग में उसके दो सैनिक मारे गए हैं।
लक्षित हमलों का भारत का दावा है मनगढ़ंत : पाकिस्तान

लक्षित हमलों का भारत का दावा है मनगढ़ंत : पाकिस्तान

पाकिस्तान ने गुरुवार को भारत के उस दावे को मनगढ़ंत करार दिया है , जिसमें उसने सीमा पार आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए सैन्य अभियान को अंजाम देने का दावा किया था। पाकिस्तान ने कहा कि सीमापार की गोलीबारी को लक्षित हमला करार देकर भारत मीडिया में सनसनी पैदा करने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान की सेना ने एक बयान में कहा, भारत की ओर से कोई लक्षित हमला नहीं हुआ बल्कि भारत ने सीमापार से गोलीबारी शुरू की, जो कि अक्सर होता है।
चार घंटों में 49 को मारकर लिया उरी का बदला

चार घंटों में 49 को मारकर लिया उरी का बदला

रात साढ़े 12 बजे भारतीय सेना ने सर्जिकल ऑपरेशन शुरू किया। सुबह साढ़े चार बजे तक सात आतंकी शिविरों को उड़ा दिया गया। इस कार्रवाई में कम से कम 40 आतंकियों और नौ पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं। हालांकि, पाकिस्तानी सेना ने तो किसी आतंकी शिविर के होने से ही इंकार करते हुए इस घटना को सीमा पार फायरिंग बताते हुए महज दो सैनिकों का मारा जाना स्वीकार किया है।
कड़ी कार्रवाई का समय, अर्थव्यवस्था पर कोई नकारात्मक असर नहीं: उद्योग जगत

कड़ी कार्रवाई का समय, अर्थव्यवस्था पर कोई नकारात्मक असर नहीं: उद्योग जगत

उद्योग जगत ने भारतीय सेना द्वारा नियंत्रण रेखा के पार जाकर आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के कदम का पूरा समर्थन करते हुए आज कहा कि यह कड़ी कार्रवाई का समय है।
चंडीगढ़ पहुंचीं 19 पाकिस्तानी लड़कियां बोलीं, सिर्फ मीडिया में है जंग का माहौल

चंडीगढ़ पहुंचीं 19 पाकिस्तानी लड़कियां बोलीं, सिर्फ मीडिया में है जंग का माहौल

उड़ी हमले की पृष्ठभूमि में भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पड़ोसी देश की 19 लड़कियां मंगलवार की रात चंडीगढ़ पहुंचीं। इन लड़कियों का मानना है कि जंग का यह अफसाना सिर्फ हमारी सरकारों और मीडिया तक सीमित है जबकि सरहद के दोनों तरफ की आवाम को अमन चाहिए।
आतंक पर तनाव : ट्रेड फेयर में इस बार नहीं लगेगा पाकिस्तानी स्टॉल?

आतंक पर तनाव : ट्रेड फेयर में इस बार नहीं लगेगा पाकिस्तानी स्टॉल?

जम्‍मू कश्‍मीर के उड़ी में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के फलस्‍वरुप दिल्ली में आगामी नवंबर में होने वाले इंडिया इंटरनैशनल ट्रेड फेयर में पाकिस्तान के भाग लेने पर संशय के बादल मंडराने लगे हैं। इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन के सूत्रों का कहना है कि दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बाद यह पाक के भाग लेेने का मसला काफी 'संवेदनशील' हो गया है। इस बारे में किसी अहम फैसले का इंतजार किया जाएगा।
भारत का बड़ा फैसला, सार्क सम्मेलन के लिए पाकिस्तान नहीं जाएंगे मोदी

भारत का बड़ा फैसला, सार्क सम्मेलन के लिए पाकिस्तान नहीं जाएंगे मोदी

उड़ी में हुए आतंकी हमले के बाद एक बड़ा फैसला लेते हुए भारत सरकार ने पाकिस्तान में होने वाले सार्क सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेने का निर्णय लिया है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्षेत्रिय सहयोग के लिए होने वाले इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इस्लामाबाद नहीं जाएंगे।
सुषमा का भाषण : पाक को आतंकी देश नहींं कहने पर कांग्रेस निराश

सुषमा का भाषण : पाक को आतंकी देश नहींं कहने पर कांग्रेस निराश

संयुक्त राष्‍ट्र में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के भाषण पर गहरी निराशा प्रकट करते हुए कांग्रेस ने कहा कि मोदी सरकार ने पाकिस्तान को आतंकवादी देश नहीं कहकर एक बार फिर अपनी कमजोर प्रतिक्रिया से नाकामी दिखाई है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, संयुक्त राष्‍ट्र में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के भाषण से गहरी निराशा हुई। पाकिस्तान को आतंकी देश कहने में भी संकोच। रणनीतिक अस्पष्टता।
बंगाल, असम से जेएमबी के छह शीर्ष आतंकी गिरफ्तार

बंगाल, असम से जेएमबी के छह शीर्ष आतंकी गिरफ्तार

आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के छह शीर्ष आतंकियों को बंगाल और असम से गिरफ्तार किया गया है। इनमें से चार 2014 के बंगाल के बर्दवान के खगरागढ़ विस्फोट मामले में वांछित थे।
शिवसेना का प्रहार, उरी हमले के बाद मोदी पाक को करारा जवाब नहीं दे पाए

शिवसेना का प्रहार, उरी हमले के बाद मोदी पाक को करारा जवाब नहीं दे पाए

उरी हमले काे लेकर शिवसेना ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उसने साफ कहा है कि हमला होने के बाद अब तक मोदी पाक को करारा जवाब नहीं दे पाए हैं। एक तरफ जहां पूरा देश मोदी सरकार से उम्मीद लगाए हुए है कि वो पाकिस्तान को करारा जवाब देंगे वहीं शिवसेना की नजर में ऐसा कुछ नहीं होने वाला। पार्टी के अनुसार यह सिर्फ सोशल मीडिया पर प्रचार फैलाया जा रहा है कि मोदी जी ने पाकिस्तान को अलग-थलग कर दिया है लेकिन सच्चाई इससे अलग है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई भी देश पाक के खिलाफ नहीं हुआ है बल्कि उसके साथ ही खड़ा है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement